फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 cm kejriwal bengal election commission is biased dangerous for country

सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बंगाल में जो चुनाव आयोग कर रही वह देश के लिए खतरा

Thu, 16 May 2019 05:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 cm kejriwal bengal election commission is biased dangerous for country
फाइल फोटो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग पर एक तीर से निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने मोदी जी की रैलियों को अनुमति दे दी और फिर बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म करा दिया। इससे यह बात साफ है कि चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपात कर रहा है। यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

विज्ञापन


दरअसल केजरीवाल ने यह बातें चुनाव आयोग के अप्रत्याशित फैसले को लेकर कही है, जो उसने बंगाल को लेकर बुधवार को किया था। कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के 25 घंटे बाद चुनाव आयोग ने बुधवार रात दो बड़े फैसले लिए। आयोग ने पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर तय समय से 19 घंटे पहले गुरुवार रात 10 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद करने का आदेश दिया है। चुनाव प्रचार समय से पहले रोकने का देश में यह पहला मामला है।
विज्ञापन


आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए संविधान के अनुच्छेद 324 में मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह कार्रवाई की है। दूसरी ओर, आयोग ने राज्य के एडीजी सीआईडी और गृह विभाग के प्रधान सचिव को भी हटा दिया है। आखिरी चरण में 19 मई को बंगाल समेत 59 सीटों पर मतदान होना है। अन्य 50 सीटों पर प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे बंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

फैसले का कारण:

अफसरों और मतदाताओं में भय का माहौल बना हुआ है
बंगाल के प्रभारी उप चुनाव आयुक्त ने 13 मई को हालात का जायजा लिया था। उन्होंने रिपोर्ट सौंपी कि चुनावी तैयारियां तो आयोग के मुताबिक चल रही हैं, लेकिन जब सभी प्रत्याशियों को प्रचार के लिए बराबर और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल देने की बात आती है तो जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा। चुनाव अफसरों और लोगों में भय का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed