फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of 15 April

15 अप्रैल 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Tue, 16 Apr 2019 07:59 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 16 Apr 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Live and updates election round up of 15 April
लोकसभा चुनाव अपडेट 15 अप्रैल 2019 - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले दौर का मतदान हो चुका है, छह और चरण बाकी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

15 अप्रैलः दिनभर का अपडेट 
 

-कांग्रेस नेता शकील अहमद का कहना है कि वह बिहार की मधुबनी सीट से कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एआईसीसी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

विज्ञापन
-राहुल गांधी ने ट्वीट कर दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को लेकर केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली में गठबंधन का मतलब होगा-भाजपा का सफाया। कांग्रेस, आप को 4 सीट देने को तैयार है। लेकिन केजरीवाल ने एक और यू-टर्न ले लिया है। हमारे दरवाजे अभी भी खुले हैं लेकिन समय निकलता जा रहा है।" पूरी खबर पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप गठबंधन पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कहा- केजरीवाल ले रहे हैं यूटर्न 
विज्ञापन
विज्ञापन

-नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा के गठबंधन के एजेंडे की वजह से कश्मीर में बंदूकें, उग्रवाद और घबराहट बढ़ी है। पूरी खबर पढ़ें

-चुनाव आयोग ने जया प्रदा पर आजम खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। आयोग ने उस कार्यक्रम का वीडियो फुटेज मंगाया है। माना जा रहा है कि जल्द आयोग, आजम खान को इस मामले में नोटिस भेज सकता है। पढ़ें पूरी खबर

-मध्यप्रदेश के विदिशा में पूर्व राज्य सभा सांसद मुनव्वर सलीम के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे सपा नेता आजम खान मीडिया के सवालों पर भड़क गए। उन्होंने नाराज होते हुए कहा, "आपके वालिद की मौत में आया था।" पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा की 21वीं लिस्ट में उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों का एलान। गोरखपुर से लड़ेंगे भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन। पढ़ें पूरी खबर

-बड़ी खबर: चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के प्रचार पर 72 घंटे और मायावती के प्रचार पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया। ये बैन मंगलवार सुबह 6 बजे से प्रभावी होगा। दोनों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है।  पढ़ें पूरी खबर

-अलीगढ़ में मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार रही, गलत कार्यप्रणाली की वजह से इस बार सत्ता से बाहर चली जाएगी। इस चुनाव में इनकी कोई भी नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं है और खासकर इनकी ये चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी इनको बचा नहीं पाएगी। पढ़ें पूरी खबर

-एक पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के सिलसिले में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने नहीं लिखा है जो इन दिनों उनके नाम से घूम रहा है। पढ़ें पूरी खबर

-फतेहपुर सीकरी में बोले राहुल गांधी: जैसा प्रियंकाजी ने कहा कि जहां भी देखिए, आपको नरेंद्र मोदी का का प्रचार नजर आएगा। टीवी खोलिए-नरेंद्र मोदी, रेडियो खोलिए-नरेंद्र मोदी, सड़कों पर चलिए-नरेंद्र मोदी। प्रचार के लिए ये सारा पैसा आता कहां से है? 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा: भाजपा के नेता कहते हैं कि हम राष्ट्रवादी हैं। आप राष्ट्रवादी हैं तो शहीदों का आदर करिए। उन शहीदों का जो हिंदू हैं, जो मुसलमान हैं और जो शहीद आपके विपक्ष के नेता के पिता हैं, उनका भी आदर करिए। पढ़ें पूरी खबर


-मुंबई के बोरिवली में उर्मिला मातोंडकर के प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। उर्मिला, मुंबई उत्तर से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। पढ़ें पूरी खबर

-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आजम खान के आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक महिला को लेकर ऐसे बयान दिए जा रहे थे और सपा के नेता चुपचाप बैठे थे। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि राजनीति अपनी चगह है और भारत में महिलाओं का सम्मान अपनी जगह है। पढ़ें पूरी खबर

-राफेल मामले में पीएम मोदी को 'चौकीदार चोर है' कहने पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। राहुल को 22 अप्रैल तक जवाब देना होगा। मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। भाजपा नेता और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। पूरी खबर पढ़ें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed