{"_id":"5cb494d4bdec2214492aa430","slug":"lok-sabha-chunav-2019-shakeel-ahmad-resigns-from-congress-will-contest-from-madhubani","type":"story","status":"publish","title_hn":"शकील अहमद ने की बगावत, कांग्रेस से इस्तीफा देकर मधुबनी से चुनाव लड़ने का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शकील अहमद ने की बगावत, कांग्रेस से इस्तीफा देकर मधुबनी से चुनाव लड़ने का एलान
Mon, 15 Apr 2019 08:04 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शकील अहमद
- फोटो : Amar Ujala
बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता शकील अहमद ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का एलान कर किया। अहमद ने ट्वीट किया, "मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।"
विज्ञापन
As I have decided to file my nomination papers tomorrow from Madhubani Parliamentary Constituency in Bihar, I’m resigning from the post of Senior Spokesperson of AICC. I’m sending my resignation to Congress President Shri @RahulGandhi .
— Shakeel Ahmad (@Ahmad_Shakeel) April 15, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।
वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि फिलहाल हमें उनके इस्तीफे की जानकारी नहीं है। शकील अहमद हमारे वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है तो हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। राजद 20 सीटों पर लड़ रही है। यहां कुल 40 लोकसभा सीटें हैं।