{"_id":"5cb44223bdec2214130e7910","slug":"smriti-irani-criticizes-azam-khan-s-statement-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा पर आजम खां की अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं स्मृति ईरानी, सपा नेताओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा पर आजम खां की अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं स्मृति ईरानी, सपा नेताओं पर उठाए सवाल
Mon, 15 Apr 2019 04:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Apr 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
सपा नेता आजम खां की रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार जयाप्रदा पर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है कि आजम खां जब इस तरह की भाषा बोल रहे थे और अन्य सपा नेता चुपचाप बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि राजनीति अलग है और महिलाओं का सम्मान अलग।
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani in Amethi on Samajwadi Party leader Azam Khan's remark: Derogatory comments were being made on a woman and SP leaders were sitting silently. I urge them that politics has its own place and respect for women in India has its own. pic.twitter.com/P4X5dLCesk
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019विज्ञापन
आपको बता दें कि आजम खां ने जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी जिस पर जयाप्रदा ने कहा था कि यह पहली बार नहीं है जब आजम ने ऐसा किया हो। उन्होंने 2009 के चुनाव में भी मेरे बारे में ऐसी ही टिप्पणी की थी। उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अगर ऐसे लोग चुनाव जीतते हैं तो हमारे देश के लोकतंत्र का क्या होगा? देश में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं होगा। जयाप्रदा ने कहा कि अगर वह सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगी और रामपुर छोड़ दूंगी तो ऐसा कभी नहीं होगा।
Trending Videos