{"_id":"5cb49abcbdec2213ef2d3905","slug":"lok-sabha-chunav-2019-murli-manohar-joshi-writes-to-ec-over-fake-letter-viral-on-his-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी को बताया फर्जी, जांच की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जोशी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी को बताया फर्जी, जांच की मांग
Mon, 15 Apr 2019 08:33 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
murli manohar joshi (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से जारी फर्जी पत्र की जांच कराने की मांग की है जिसमें वह अपने पार्टी नेतृत्व और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं पर प्रश्न चिह्न खड़े करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
फर्जी पत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को संबोधित है जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा है। चुनाव आयोग द्वारा जांच किए जाने की मांग करते हुए जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखा है कि उन्होंने ऐसी कोई चिट्ठी जारी नहीं की।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि मीडिया के मेरे मित्रों ने मुझे फोन किया और बताया कि कल से ही मेरे द्वारा लालकृष्ण आडवाणी को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर चल रहा है। मैंने इसकी विषय वस्तु पढ़ी है और उन्हें मैं इस पत्र के साथ भेज रहा हूं। मैंने आडवाणी जी को इस तरह का कोई पत्र नहीं भेजा है। कृपया मामले पर तुरंत गौर करें और पत्र के स्रोत का पता लगाएं जिसके माध्यम से यह सोशल मीडिया पर आया है।
विज्ञापन
पार्टी के संस्थापकों में शामिल जोशी और आडवाणी ने 2014 में कानपुर और गांधीनगर से लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन इस बार उन्हें पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिला।