{"_id":"5cb44d34bdec221435567cf8","slug":"election-commission-bans-mayawati-and-yogi-adityanath-for-election-campaigning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मायावती व योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मायावती व योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर लगाई रोक
Mon, 15 Apr 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव प्रचार करने पर क्रमश: 72 घंटे व 48 घंटे की रोक लगा दी है।
विज्ञापन
दोनों नेताओं पर चुनाव प्रचार के अपने भाषण में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है।
दरअसल, 7 अप्रैल को देवबंद, सहारनपुर में गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा था कि मुसलमान अपने वोट बंटने न दें और एकमुफ्त गठबंधन प्रत्याशी को वोट करे। आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए 11 अप्रैल को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था और अब उन पर 48 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
वहीं, आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई है। आयोग के अनुसार, योगी ने जनसभा के दौरान एक खास संदर्भ में 'हरा वायरस' और 'बजरंग बली' शब्द का इस्तेमाल किया था। जो अचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
Election Commission bans UP CM Yogi Adityanath and BSP chief Mayawati from election campaigning for 72 hours & 48 hours respectively, starting from 6 am tomorrow, for violating Model Code of Conduct by making objectionable statements in their speeches. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/j1cYzMY8Mr
— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2019
आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती 16 अप्रैल को आगरा में चुनावी रैली करने वाली थीं जिसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया था।