फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rahul and Priyanka Gandhi addresses public meeting in Fatehpur Sikri

भाजपा पर बोलीं प्रियंका- आप राष्ट्रवादी हैं तो सभी शहीदों का करें सम्मान, नेता विपक्ष के पिता का भी

Mon, 15 Apr 2019 07:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul and Priyanka Gandhi addresses public meeting in Fatehpur Sikri
फतेहपुर सीकरी में प्रियंका गांधी - फोटो : Amar Ujala
आगरा के जरार में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसमें प्रियंका ने जहां राष्ट्रवाद को लेकर भाजपा पर तीखे प्रहार किए तो वहीं राहुल ने नोटबंदी और किसानों के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को घेरा।   
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वे खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं। अगर आप राष्ट्रवादी हैं, तो देश के सारे शहीदों का सम्मान कीजिए। उन शहीदों को जो हिंदू है, जो मुस्लिम हैं और उनका भी जो नेता विपक्ष के पिता हैं। प्रियंका का इशारा राजीव गांधी की ओर था। उन्होंने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं, चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात करिए। युवा, किसान और जवान की बात करिए।
विज्ञापन


प्रियंका ने किसानों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर आप राष्ट्रवादी हैं, तो नंगे पांव चलकर आपके दरवाजे तक आने वाले किसानों से क्यों नहीं मिले। आपके साथी ने किसी महिला के खिलाफ बयान दिया, तो आपने उसे इस देश की तहज़ीब क्यों नहीं सिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सवाल पूछने पर बता दिया देशद्रोही'

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब छात्रों, किसानों, अध्यापकों या समाज के किसी भी तबके ने अपना हक और अधिकार की मांग की तो उन्हें पीटा गया. उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने देशद्रोही बता दिया गया। सवाल पूछने वाले को देशद्रोही बता दिया गया है। 

वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का पैसा चोरी कर उद्योगपति को देने का आरोप लगाया। इस दौरान वो 'चौकीदार' को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि मोदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया है और अंबानी, नीरव जैसे उद्योगपतियों की चौकीदारी कर रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने फतेहपुर सीकरी से न्याय यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मंच पर राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed