{"_id":"5cb462a7bdec2214476340bd","slug":"lok-sabha-chunav-2019-bjp-21st-list-of-candidates-ravi-kishan-ramapati-tripathi-get-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की एक और लिस्ट जारी, जूता बरसाने वाले सांसद का कटा टिकट, गोरखपुर से लड़ेंगे रवि किशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा की एक और लिस्ट जारी, जूता बरसाने वाले सांसद का कटा टिकट, गोरखपुर से लड़ेंगे रवि किशन
Mon, 15 Apr 2019 04:45 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 15 Apr 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
रवि किशन को मिला टिकट तो शरद त्रिपाठी बेटिकट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ये सभी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन को योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से टिकट दिया गया है। संत कबीर नगर से जूता-कांड में शामिल शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, आंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी, जौनपुर से केपी सिंह, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रमेश बिंद को टिकट दिया है।
शरद त्रिपाठी संत कबीर नगर से मौजूदा सांसद हैं। उनका नाम कुछ महीने पहले जूता-कांड में उछला था। उन्होंने बहसबाजी और सवाल-जवाब के बीच गरम हुए माहौल में विधायक राकेश बघेल पर जूतों की बरसात कर दी थी। पार्टी आलाकमान ने दोनों को लखनऊ भी तलब किया था। अब उनको इसकी सजा भी दी गई है। उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। जबकि, संत कबीर नगर से हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले प्रवीण निषाद को टिकट दिया गया है। प्रवीण, निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद के बेटे हैं। उन्होंने बीते साल गोरखपुर उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के दम पर जीत हासिल की थी।