फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Election Commission notice to Vasundhara Raje on threatening voters

वोटरों को धमकाने पर शिवराज की मंत्री यशोधरा को चुनाव आयोग का नोटिस

Mon, 19 Feb 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल Updated Mon, 19 Feb 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Election Commission notice to Vasundhara Raje on threatening voters
फाइल फोटो: यशोधरा राजे सिंधिया

भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को नोटिस भेजकर 20 फरवरी तक जवाब मांगा है। उन पर आरोप है कि कोलारस विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने वोटरों को तथाकथित धमकी दी। 

विज्ञापन


आयोग को एक वीडियो के साथ शिकायत मिली थी, जिसमें यशोधरा लोगों से कह रही थीं कि अगर उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस शिकायत के बाद ही वसुंधरा को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है, आयोग को एक शिकायत मिली है आपकी की ओर से 17 फरवरी को गांव पडोरा में दिए गए भाषण में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। आरोप है कि आपने कहा है कि अगर लोगों ने पंजे (कांग्रेस) को वोट दिया तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कमल (भाजपा) को वोट दिया तो योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed