Covid 19 Bulletin: 27 मार्च 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या देश में 700 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस से देश में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 66 लोग ठीक भी हुए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें...
विदेश से दो महीने में लौटे 15 लाख यात्री, चिंता बढ़ी
बीते दो माह में करीब 15 लाख लोग विदेश की यात्रा कर भारत लौटे हैं। लेकिन एक बात ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वह ये कि जितने लोग विदेश से लौटे हैं उसकी तुलना में बहुत कम लोग निगरानी में रखे गए हैं। ऐसे में सरकार को चिंता सता रही है कि कहीं हम कोरोना से ये जंग हार ना जाएं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा हुआ कोरोना से संक्रमित, टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया
कर्नाटक में एक 10 माह के बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। यहां के दक्षिण कन्नड़ जिले के सजीपनडु में यह मामला सामने आया है। क्षेत्र के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने इस मामले की पुष्टि की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोना संकट: 3,000 पुलिसकर्मियों को परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह
कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर इंदौर में लागू कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात करीब 3,000 पुलिस कर्मियों को सलाह दी गई है कि वे इसका संक्रमण रोकने की सावधानी के तौर पर कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूरी बनाएं। इन पुलिसकमियों के लिए उनके विभाग की ओर से अस्थायी आवास का इंतजाम भी किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र के सांगली में 12 नए मामले, 147 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र के सांगली में 12 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद कोरोना पीड़ित हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के पीआरओ ने यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जताई चिंता, कहा- हमारे सारे प्रयास मिट्टी में मिल जाएंगे
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी चिंता में डाल दिया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को चिंता जताते हुए कहा है कि लोगों को लॉकडाउन और दिशा-निर्देशों का पालन पूरी शिद्दत से करना होगा, वरना हमारे सारे प्रयास मिट्टी में मिल सकते हैं। बता दें कि देश में कोरोना के 724 मामले आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर