{"_id":"6af6a0e4ae45dffeed0436cb","slug":"pm-modi-arrived-karnataka-attended-golden-jubilee-celebrations-of-prashanti-kutir-find-out-what-he-said-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी: सीएम शिवकुमार ने किया स्वागत; प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया भाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी: सीएम शिवकुमार ने किया स्वागत; प्रशांति कुटीराम के स्वर्ण जयंती समारोह में लिया भाग
Fri, 13 Nov 2026 11:02 AM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:02 AM IST
सार
कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री 'स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान' (एस-व्यासा) के आवासीय मुख्यालय परिसर, 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
कर्नाटक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान बंगलूरू स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) के आवासीय मुख्यालय परिसर 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्ण जयंती प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखी और केरल के तिरुवनंतपुरम में एस-व्यासा के बाहरी परिसर का शुभारंभ किया। यह आयोजन आरएसएस के पूर्व महासचिव एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी को भी समर्पित है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार किया जा रहा है।
एचएएल एयरपोर्ट पर सीएम डीके शिवकुमार ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगलूरू पहुंचने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एचएएल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं। अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह तवारेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और खुद भी मेट्रो में सफर करेंगे।
विज्ञापन
प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एस-व्यासा यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह और आरएसएस के पूर्व महासचिव एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंच पर मौजूद लोगों ने जनसभा को संबोधित किया और अभी फिलहाल प्रधानमंत्री के संबोधन का इंतजार किया जा रहा है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
LIVE: PM Modi Participates in Golden Jubilee Celebrations of Prashanti Kutiram | Bengaluru | Speech SOURCE: DD #pmmodi #bengaluru #dkshivakumar #karnataka #Prashantikutiram #narendramodi #live https://t.co/tsgwIb6hov
— ANI (@ANI) November 13, 2026विज्ञापन
एचएएल एयरपोर्ट पर सीएम डीके शिवकुमार ने किया पीएम मोदी का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगलूरू पहुंचने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एचएएल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं। अपने कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह तवारेकेरे से आईआईएम बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और खुद भी मेट्रो में सफर करेंगे।
विज्ञापन
Karnataka CM DK Shivakumar receives and welcomes PM Modi at HAL Airport, Bengaluru Governor Dr Sudha Yadav also present. The PM will lay the foundation stone and inaugurate various development projects worth over Rs 15,600 crore in Bengaluru. He will also flag off and undertake a metro ride from Tavarekere to IIM Bangalore metro station. (Source: CMO)
— ANI (@ANI) November 13, 2026