फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra Sangli News in Hindi: 12 more people test positive for Covid 19 in Sangli Maharashtra, total cases more than 140

Coronavirus in Maharashtra : मुंबई में कोरोना संक्रमित महिला और संदिग्ध डॉक्टर की मौत

Fri, 27 Mar 2020 09:40 PM IST
आसिम खान एएनआई/अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एएनआई/अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra Sangli News in Hindi: 12 more people test positive for Covid 19 in Sangli Maharashtra, total cases more than 140
सांगली में कोरोनावायरस - फोटो : PTI

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में एक कोरोना संक्रमित महिला और एक संदिग्ध डॉक्टर की मौत हो गई महाराष्ट्र के सांगली में 12 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद कोरोना पीड़ित हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है।

विज्ञापन


मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना वायरस से एक 65 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह वायरस के कारण राज्य में 5वीं मौत है। इसके अलावा मुंबई के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के संदिग्ध 85 वर्षीय एक डॉक्टर की भी आज मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 85 वर्षीय डॉक्टर के दो रिश्तेदार हाल ही में इंग्लैंड से लौटे थे। डॉ डायबिटिक था और पेसमेकर भी था। एक निजी प्रयोगशाला में निदान किया गया था, इसलिए उसे सत्यापित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि स्थिति गंभीर है। इसलिए जरूरत पड़ी तो सेना बुलाई जाएगी। इससे पहले नागपुर मंडल से पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें से चार नागपुर और एक गोंदिया में हैं। नागपुर के डिविजनल कमिश्नर ने इसकी जानकारी दी। वहीं, पुणे में संक्रमित मरीजों की संख्या अबतक 32 हो गई है। इनमें से पांच मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भीड़ कम करने के लिए राज्य में आज से 24 घंटे दुकानें खोलने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक राज्य के अलग-अलग शहरों से कुल 19 मरीजों में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

ठाकरे सरकार द्वारा मास्क को 10 से 20 रुपये में बेचने के फैसले पर नागपुर के फार्मासिस्ट बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि जब वे होल सेलर से 13/14 रुपये में मास्क खरीद रहे हैं तो वे कैसे इसे 10 रुपये में बेच सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री बोले- जरूरत हुई तो सेना बुलाएंगे

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा गंभीर हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा है कि स्थिति गंभीर है। इसलिए जरूरत पड़ी तो सेना बुलाई जाएगी। इस बीच शुक्रवार को राज्य में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए जिसमें से 9 मुंबई से हैं। इससे राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है।

दरअसल, शुक्रवार देरशाम राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक 85 वर्षीय डॉक्टर की संदिग्ध कोरोना वायरस मौत हुई है। दोनों मृतकों के रिश्तेदार इंग्लैंड से आए थे और उन्हें पेसमेकर भी लगा था। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 51 जबकि प्रदेश की उपराजधानी नागपुर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। हालांकि बीएमसी की रिपोर्ट पर गौर करें तो मुंबई में कुल 86 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं जिसमें 55 मुंबई के और 26 मुंबई से बाहर यानि ठाणे, नवी मुंबई, वसई-विरार, उल्हासनगर और कल्याण-डोंबिवली के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना की स्थिति

 मुंबई  51
 पुणे  18
 पिंपरी-चिंचवड़  13
 सांगली  24
 नागपुर  09
 यवतमाल  04
 अहमदनगर  03
 सतारा  02
 पनवेल  02
 कल्याण-डोंबिवली  06
 नवी मुंबई  06
 उल्हासनगर  01
 औरंगाबाद  01
 वसई-विरार   01
 सिंधुदुर्ग-कोल्हापुर  02
 पालघर-गोंदिया  02
 गुजरात निवासी  01
 अन्य  09
 कुल मामले  153
 मृतक संख्या  05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed