फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : 15 Lakh passengers returned from abroad in two months, actual monitoring reduced, Cabinet Secretary

कोरोना: विदेश से दो महीने में लौटे 15 लाख यात्री, चिंता बढ़ी, कहीं हम जंग हार ना जाएं

Fri, 27 Mar 2020 07:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 27 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
coronavirus : 15 Lakh passengers returned from abroad in two months, actual monitoring reduced, Cabinet Secretary
कोरोना वायरस के प्रकोप भारत में बढ़ता जा रहा है। - फोटो : PTI

बीते दो माह में करीब 15 लाख लोग विदेश की यात्रा कर भारत लौटे हैं। लेकिन एक बात ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वह ये कि जितने लोग विदेश से लौटे हैं उसकी तुलना में बहुत कम लोग निगरानी में रखे गए हैं। ऐसे में सरकार को चिंता सता रही है कि कहीं हम कोरोना से ये जंग हार ना जाएं।

विज्ञापन


दरअसल, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्य सरकारों को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि पिछले दो महीने में 15 लाख से ज्यादा लोग विदेश से भारत आए हैं और लौटने वाले यात्रियों तथा कोरोना वायरस संक्रमण के संदेश में वास्तविक रूप से निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या में अंतर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे गए इस पत्र में कैबिनेट सचिव गौबा ने कहा है कि विदेश से लौटे सभी यात्रियों की निगरानी में अंतर या कमी चिंता का विषय है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने की सरकार की कोशिशें गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं, क्योंकि अन्य देशों से लौटने वाले लोगों में से कई कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

राजीव गौबा ने पत्र में यह भी कहा है कि ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने 18 जनवरी 2020 से 23 मार्च 2020 तक की रिपोर्ट राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से एकत्र की है। इसमें विदेशों से आए लोगों की कोविड-19 की जांच की डिटेल है। इस रिपोर्ट और भारत आए कुल यात्रियों की संख्या में काफी अंतर है।


गौबा ने कहा है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एक बार फिर से विदेशों से आए यात्रियों की पहचान करें। इन लोगों की कोविड19 की जांच भी की जाए। साथ ही ये भी कहा गया है कि इन सभी यात्रियों को एमओएचडब्ल्यूडब्ल्यू के दिशानिर्देशों के अनुसार निगरानी में रखा जाए। इस काम में जिला स्तर के अफसरों की भी मदद लेने के लिए कहा गया है।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 724 तक पहुंच चुकी है। जबकि 17 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में मिले अधिकांश मामलों में मरीजों के विदेश यात्रा से लौटने का इतिहास रहा है या फिर विदेश यात्रा से लौटे लोगों के संपर्क में आने से संक्रमण फैला है। इसलिए कैबिनेट सचिव ने अपने पत्र में इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed