फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Union Health Ministry also raised concern, said all our efforts will be Failed, lockdown

कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जताई चिंता, कहा- हमारे सारे प्रयास मिट्टी में मिल जाएंगे

Fri, 27 Mar 2020 07:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 27 Mar 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Union Health Ministry also raised concern, said all our efforts will be Failed, lockdown
coronavirus - फोटो : PTI
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी चिंता में डाल दिया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को चिंता जताते हुए कहा है कि लोगों को लॉकडाउन और दिशा-निर्देशों का पालन पूरी शिद्दत से करना होगा, वरना हमारे सारे प्रयास मिट्टी में मिल सकते हैं। बता दें कि देश में कोरोना के 724 मामले आ चुके हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को रोज की तरह मीडिया को जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। इस दौरान मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें सावधान रहना होगा, लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल में कमी को शिद्दत से अपनाना होगा, क्योंकि अगर एक भी व्यक्ति कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता है तो हमारे सभी प्रयास मिट्टी में मिल जाएंगे। बता दें कि बीते 24 घंटों में 75 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इनमें से चार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश से लौटे 15 लाख यात्रियों ने बढ़ाई चिंता
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने भी राज्य सरकारों को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में बताया है कि पिछले दो महीने में 15 लाख से ज्यादा लोग विदेश से भारत आए हैं और लौटने वाले यात्रियों तथा कोरोना वायरस संक्रमण के संदेश में वास्तविक रूप से निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या में अंतर दिखाई दे रहा है।
यहां पढ़े पूरी खबर
 

30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने के आदेश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमने 10,000 वेंटिलेटर बनाने के लिए एक पीएसयू को आदेश दिया है। साथ ही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से भी एक से दो महीने के अंदर 30,000 अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का अनुरोध किया गया है। हमारे अनुरोध पर लगभग 1.4 लाख कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। 

टेली-मेडिसिन सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी
अस्पतालों में ओपीडी बंद होने के को लेकर कहा कि हमने टेली-मेडिसिन सुविधा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, मरीजों से अनुरोध है कि वे उसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमें सावधान रहना होगा, लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल में कमी को शिद्दत से अपनाना होगा, क्योंकि अगर एक भी व्यक्ति कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है तो हमारे सभी प्रयास मिट्टी में मिल जाएंगे।

मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए कहा

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन, पानी और स्वच्छता की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। होटल और किराए के आवास सभी कोरोना वायरस से सावधानियां बरतते हुए खुले और कार्यात्मक रहने चाहिए।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आर गंगा केतकर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा शुरू की जा रही एकजुटता परीक्षण में जल्द ही अपनी भागीदारी शुरू करने की संभावना है। पहले हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि हमारी संख्या बहुत कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed