{"_id":"5e7dd24d8ebc3e768812dc84","slug":"covid-19-10-month-old-baby-in-sajipanadu-has-been-tested-positive-in-dakshina-kannada-district-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा हुआ कोरोना से संक्रमित, टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा हुआ कोरोना से संक्रमित, टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया
Fri, 27 Mar 2020 03:45 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 27 Mar 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
coronavirus kit
- फोटो : सांकेतिक
कर्नाटक में एक 10 माह के बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। यहां के दक्षिण कन्नड़ जिले के सजीपनडु में यह मामला सामने आया है। क्षेत्र के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
A 10-month-old baby in Sajipanadu of Dakshina Kannada district has been tested positive for COVID-19: Sindu B Rupesh, Deputy Commissioner of Dakshina Kannada, Karnataka
— ANI (@ANI) March 27, 2020विज्ञापन
कर्नाटक: बुजुर्ग की हो चुकी है मौत, राज्य में तीसरी
इससे पहले कर्नाटक के तुमकुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 65 के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। राज्य में इस बीमारी से यह तीसरी मौत है। जिले के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस व्यक्ति ने विदेश यात्रा नहीं की थी।
विज्ञापन
यह बुजुर्ग पांच मार्च को ट्रेन से दिल्ली गया था और 11 मार्च को लौटा था। इस बीच उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ट्रेन में उसके साथ यात्रा करने वाले यात्रियों का पता लगाया जा रहा है। यह जानकारी तुमकुरू के उपआयुक्त डॉ. राकेश कुमार ने दी थी।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीमालु ने इसकी पुष्टि की है कि इस व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहने की अपील की।
राज्य में इससे पहले 70 साल की महिला एवं 76 साल के एक पुरुष की कोविड-19 के चलते मौत हो गई थी। हालांकि महिला की मौत के बाद टेस्ट रिपोर्ट में उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 55 से अधिक हो गई है।
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 724 हुई
बता दें कि देश में अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 724 हो गई है। जिसमें 66 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।