फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus crisis: 3,000 policemen on duty in Indore advised to keep distance from family

कोरोना संकट: इंदौर में तैनात 3000 पुलिसकर्मियों को परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह

Fri, 27 Mar 2020 07:34 PM IST
आसिम खान पीटीआई, इंंदौर
पीटीआई, इंंदौर Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus crisis: 3,000 policemen on duty in Indore advised to keep distance from family
मध्यप्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर इंदौर में लागू कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर तैनात करीब 3,000 पुलिस कर्मियों को सलाह दी गई है कि वे इसका संक्रमण रोकने की सावधानी के तौर पर कुछ समय के लिए अपने परिवार से दूरी बनाएं। इन पुलिसकमियों के लिए उनके विभाग की ओर से अस्थायी आवास का इंतजाम भी किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा के कार्यालय की ओर से यहां शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, मौजूदा समय में अपने विभिन्न कर्तव्यों के निर्वहन और प्रशासन के जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका काफी अधिक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि अगर पुलिस विभाग का कोई कारिंदा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सीधे अपने घर पहुंचता है, तो उसके परिजन भी इस महामारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके मद्देनजर पुलिसकर्मियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले कुछ दिनों तक ड्यूटी के बाद सीधे घर न जाएं और निर्धारित स्थानों पर ही रहकर पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाएं।


पुलिस ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर अपने कारिंदों के परिजनों की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष दल भी गठित कया है। इस दल के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया, फिलहाल शहर के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस के करीब 3,000 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। 

हम इनके लिए अस्थायी आवास के हरसंभव इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बड़े खतरे से निपटा जा सके। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed