फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar assembly election 2025 dhamdaha constituency seat leshi sing bhola paswan shastri dilip kumar yadav jdu

Seat ka Samikaran: मुख्यमंत्री-विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं धमदाहा से जीते चेहरे, अब यहां लेशी सिंह का दबदबा

Thu, 17 Jul 2025 08:54 AM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या कुमारी Updated Thu, 17 Jul 2025 08:54 AM IST
सार

बिहार चुनाव से जुड़ी से खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज धमदाहा विधानसभा सीट की बात। लेशी सिंह यहां से पांच बार विधायक रह चुकी हैंं। जदयू के टिकट पर लेशी सिंह को यहां से लगातार जीत मिलती रही है। 

विज्ञापन
bihar assembly election 2025 dhamdaha constituency seat leshi sing bhola paswan shastri dilip kumar yadav jdu
धमदाहा विधानसभा सीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव से पहले हो रही इस कवायद को लेकर विवाद भी जारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस चुनावी मौसम में अमर उजाला अलग-अलग सीरीज के जरिए बिहार की सियासत के बारे में बता रहा है। इसी से जुड़ी ‘सीट का समीकरण’ सीरीज की 19वीं कड़ी में आज हम धमदाहा विधानसभा सीट की बात करेंगे। 

विज्ञापन

कभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की सीट रही धमदाहा में पिछले कई चुनावों से लेसी सिंह का दबदबा है। चर्चित साहित्यकार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सुधांशु भी धमदाहा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

विज्ञापन

पहले जानते है धमदाहा सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक पूर्णिया जिला है। इस जिले में कुल सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी (एससी), रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया विधानसभा सीट शामिल है। पूर्णिया लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीटें आती हैं। धमदाहा विधानसभा सीट भी पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर 1957 में पहली बार चुनाव हुए थे। 1957 में सीट पर दो विधायक चुने गए थे। 
 

विज्ञापन

1951 में धमदाहा-कोढ़ा नाम से थी सीट 

1951 में धमदाहा और कोढ़ा सीट एक ही थी जिस पर दो विधायकों को चुना जाता था। तब इस सीट पर दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे। इनमें भोला पासवान और लक्ष्मी नारायण सुधांशु शामिल थे। भोला पासवान ने जगरूप मंडल को 10,138 वोट से हराया था। वहीं, लक्ष्मी नारायण सुधांशु ने नरसिंह नारायण सिंह को 11,380 वोट से हराया था।  


 
विज्ञापन

1957: अस्तित्व में आई धमदाहा सीट

1957 के विधानसभा चुनाव में धमदाहा सीट अस्तित्व में आई। इस चुनाव में भी यहां से दो विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे। 1957 में भी भोला पासवान शास्त्री और लक्ष्मी नारायण सुधांशु ही कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीते। 


 

1962: सामान्य सीट में बदली धमदाहा

1962 के विधानसभा चुनाव से धमदाहा सीट से एक विधायक चुना जाने लगा। इस चुनाव से यह सीट सामान्य हो गई। इस चुनाव में यहां से कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण सुधांशु को जीत मिली। लक्ष्मी नारायण सुधांशु ने  स्वतंत्र पार्टी के सूर्य नारायण सिंह यादव को 11,469 वोट से हराया था। इस जीत के बाद सुधांशु बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने। 1967 में भी लक्ष्मी नारायण सुधांशु को ही इस सीट से जीत मिली। कांग्रेस के सुधांशु ने संघटा सोशलिस्ट पार्टी के सूर्य नारायण सिंह यादव को 1,801 वोट से हरा दिया। 

1969: कालिका प्रसाद सिंह को जीत

1969 के विधानसभा चुनाव में धमदाहा विधानसभा सीट से कालिका प्रसाद सिंह को जीत मिली। सिंह इस बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर हार मिली थी। कालिका प्रसाद ने कांग्रेस के जय नारायण मेहता को 1173 वोट से हराया। 

1972 में धमदाहा से कांग्रेस के जय नारायण मेहता को जीत मिली। उन्होंने निर्दलीय सूर्य नारायण सिंह यादव को 6,406 वोट से मात दी। तत्कालीन विधायक कालिका प्रसाद तीसरे नंबर पर खिसक गए। 


 

1977: जनता लहर में जीते सूर्य नारायण सिंह यादव 

1977 में पहली बार इस सीट पर जनता पार्टी के सूर्य नारायण सिंह यादव ने जीत दर्ज की। यादव ने कांग्रेस के राम नारायण मंडल को 19,784 वोट से हरा दिया। 

1980 के विधानसभा चुनाव में भी धमदाहा से सूर्य नारायण सिंह यादव को जीत मिली। यादव इस बार चौधरी चरण सिंह की जनता पार्टी (सेक्युलर) के टिकट पर उतरे थे। उन्होंने कांग्रेस (आई) के जयनारायण मेहता को 7,677 वोट से हराया था। 

1985: कांग्रेस ने एक बार फिर किया सीट पर कब्जा

1985 के विधानसभा चुनाव में धमदाहा सीट से कांग्रेस के अमर नाथ तिवारी ने जीत दर्ज की। दो चुनाव में हार के बाद यह कांग्रेस की वापसी थी। कांग्रेस के अमर नाथ तिवारी ने लोकदल के सूर्य नारायण सिंह यादव को 28,645 वोट से हरा दिया था। 

1990 के विधानसभा चुनाव में भी धमदाहा से कांग्रेस के अमरनाथ तिवारी को ही जीत मिली। इस बार भी उन्होंने सूर्य नारायण सिंह को 12,427 वोट से हराया था।

1995: जनता दल को मिली जीत

1995 में जनता दल के दिलीप कुमार यादव को यहां से जीत मिली।  दिलीप कुमार यादव ने निर्दलीय मधुसूदन सिंह को 8,923 वोट से हरा दिया था। दिलीप कुमार यादव इसके बाद अक्तूबर 2005 में भी यहां से राजद के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 

2000: लेशी सिंह का उदय 

2000 के विधानसभा चुनाव में लेशी सिंह धमदाहा से पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची थीं।  इसके बाद 2005 (फरवरी), 2010, 2015, 2020 में भी लेशी सिंह को यहां से जीत मिली। उनकी जीत का सिलसिला केवल अक्तूबर 2005 में टूटा जब उन्हें दिलीप कुमार यादव ने हराया था।  

2000 में लेशी सिंह ने समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक दिलीप कुमार यादव को 14,021 वोट से हराया। 2005 में बिहार में दो बार चुनाव हुए थे जिसमें फरवरी में पहले चुनाव में लेशी सिंह को विजय मिली। जदयू के टिकट पर लड़ रहीं लेशी सिंह ने राजद के दिलीप कुमार यादव को 9,303 वोट से हरा दिया था। 

अक्तूबर 2005: राजद को मिली पहली जीत

2005 में दूसरे चुनाव अक्तूबर में हुए थे इसमें लेशी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। दिलीप कुमार यादव को सीट से जीत मिली थी। दोनों पिछली पार्टियों से ही चुनाव लड़ रहे थे। दोनों के बीच जीत हार का अंतर 3,597 वोट का था। 


 

लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुकी हैं लेशी सिंह

लेशी सिंह को 2010 के बाद से लगातार यहां से जीत मिल रही है। 2010 में जदयू के टिकट पर उन्होंने कांग्रेस के इरशाद अहमद खान को 44,697 वोट से हरा दिया था। 2015 में  जदयू से लेशी सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के शिव शंकर ठाकुर उर्फ शंकर आजाद को 30,291 वोट से हरा दिया था। महागठबंधन ने 2015 में यह सीट जदयू को दी थी। इसके बाद दिलीप कुमार यादव ने जन अधिकार पार्टी से चुनाव लड़ा और तीसरे नंबर पर रहे। 

 2020 में लेशी सिंह ने फिर जदयू के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के दिलीप कुमार यादव को 33,594 वोट से हराया था। लेशी सिंह नीतीश कैबिनेट में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री भी रही हैं।


सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें यहां पढ़ें

  1. सीट का समीकरण: ट्रेन के एक सफर के चलते डीएसपी की जगह नेता बने रामविलास, अलौली ने पासवान को ऐसे बनाया ‘पारस’
  2. सीट का समीकरण: पांच दिन के मुख्यमंत्री से मौजूदा डिप्टी सीएम तक यहां से जीते, ऐसा है परबत्ता सीट का इतिहास
  3. सीट का समीकरण: लालू यादव परिवार का गढ़ है राघोपुर, पिछले नौ में से सात चुनाव उनके कुनबे के ही नाम रहा
  4. सीट का समीकरण: पहले चुनाव में अपनों ने हराया, आठ साल बाद मिली पहली जीत; हरनौत में ऐसे बढ़ा नीतीश की वर्चस्व
  5. सीट का समीकरण: अर्थशास्त्र के प्रोफेसर से सीएम की कुर्सी तक, कैसे झंझारपुर ने बदली जगन्नाथ मिश्र की किस्म
  6. सीट का समीकरण: पति-पत्नी ने नौतन में 6 बार दिलाई कांग्रेस को जीत, यहीं से जीत मुख्यमंत्री बने थे केदार पांडे
  7. सीट का समीकरण: बेतिया से पांचवीं बार जीतकर रेणु देवी बनी थीं उपमुख्यमंत्री, ऐसा है इस सीट का चुनावी इतिहास
  8. कभी लालू के करीबी का गढ़ थी शिवहर, ऐसा है बहुबली आंनद मोहन के बेटे की सीट का समीकरण
  9. 1977 में मुख्यमंत्री बनने के बाद यहीं से MLA बने थे कर्पूरी ठाकुर, ऐसा है फुलपरास का इतिहास
  10. सीट का समीकरण: कभी दुष्कर्मी विधायक तो कभी सुशांत की मौत से चर्चा में आई छातापुर सीट, ऐसा है चुनावी इतिहास
  11. Seat ka Samikaran: यहां 11 बार जीता तस्लीमुद्दीन परिवार, 2020 में भाइयों की लड़ाई वाली सीट का ऐसा है इतिहास
  12. सीट का समीकरण: 18 में 14 बार परसा सीट पर जीता तेज प्रताप यादव के ससुर का परिवार, दरोगा प्रसाद रहे मुख्यमंत्री
  13. सीट का समीकरण: यहां से कर्पूरी ठाकुर और उनके बेटे दोनों विधानसभा पहुंचे, ऐसा है समस्तीपुर सीट का चुनावी इतिहास
  14. Seat Ka Samikaran: सीट बदलकर तेज प्रताप ने रोका था जदयू की हैट्रिक का रास्ता, ऐसा है हसनपुर सीट का इतिहास
  15. Seat Ka Samikaran: चकाई सीट पर रहा है दो परिवारों का दबदबा, पार्टियां बदलीं पर 15 में से 13 जीत इन्हीं के नाम
  16. Seat Ka Samikaran: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कटिहार को बनाया भाजपा का गढ़, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
  17. Seat ka Samikaran: पिछले सात चुनाव से दो चेहरों की लड़ाई का केंद्र रही है रुपौली, दोनों का है बाहुबल कनेक्शन
  18. Seat Ka Samikaran: कोढ़ा से जीतकर बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री बने थे भोला पासवान, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
     

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed