Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   States to define Five key goals for 2047 national conference of Chief Secretaries next month know details

2047 के लिए पांच प्रमुख लक्ष्य: तय करने का जिम्मा राज्यों को मिला, मुख्य सचिवों की होगी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

Wed, 04 Nov 2026 08:33 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाल ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाल ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 04 Nov 2026 08:33 AM IST
सार

2047 के लिए पांच प्रमुख लक्ष्य तय करने का जिम्मा राज्यों के कंधे पर है। मुख्य सचिवों की अगले माह होने वाली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विकास के नए रोडमैप पर मंथन होगा।

विज्ञापन
States to define Five key goals for 2047 national conference of Chief Secretaries next month know details
ऑपरेशन सिंदूर के बाद कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी व अन्य - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी

विस्तार

विकसित भारत-2047 की मुहिम के तहत अब राज्यों को अपने विकास के पांच लक्ष्य तय करने होंगे। हर राज्य ने इसको लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए युवा व फील्ड में तैनात अफसरों की राय भी ली जा रही है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रणनीति और एजेंडे पर चर्चा

देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की अगले महीने होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर मंथन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष नए लक्ष्यों व रणनीति का एजेंडा रखा जाएगा। सम्मेलन में अब राज्यों को केवल योजनाएं नहीं, बल्कि परिणाम देने पर ज्यादा जोर होगा।

विज्ञापन

परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करने पर चर्चा

केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के साथ प्रशासनिक जवाबदेही और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करने पर चर्चा होगी। विकसित भारत-2047 के लिए अब यह प्रशासनिक सुधार, संघीय सहयोग और राज्यों की जवाबदेही-तीनों को एक साथ जोड़ कर आगे बढ़ा जाएगा। हर राज्य को पांच विशिष्ट प्राथमिकता वाले विकास लक्ष्यों की पहचान करनी होगी ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगा मंथन

सम्मेलन में खनन और कोयला क्षेत्रों की संभावनाओं का बेहतर इस्तेमाल पर विचार होगा। जैव प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से सरकारी सेवाओं को अधिक नागरिक केंद्रित बनाने पर चर्चा होगी। सड़क, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में आने वाली अड़चनों के उपाय भी तलाशे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed