फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor imran khan cousin sister jayan khan oci status under scanner mumbai police frro

इमरान खान के बाद अब चचेरी बहन की बढ़ीं मुश्किलें: OCI स्टेटस जांच के घेरे में, पुलिस ने FRRO को लिखा पत्र

Wed, 04 Nov 2026 10:00 AM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता इमरान खान के बाद अब उनकी चचेरी बहन जायन खान की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं। मुंबई पुलिस ने जायन खान के ओसीआई स्टेटस की जांच के लिए  एफआरआरओ को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Actor imran khan cousin sister jayan khan oci status under scanner mumbai police frro
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता इमरान खान के बाद अब उनकी चचेरी बहन जायन खान की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ( एफआरआरओ )को एक लेटर लिखकर जायन खान की नागरिकता और ओसीआई (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) स्टेटस की जांच करने को कहा है। पुलिस ने एफआरआरओ से यह पता लगाने को कहा है कि क्या जायन खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास ओसीआई कार्ड है। दरअसल, यह पूरा मामला 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एंटी-सीईसी प्रदर्शन से जुड़ा है। इस प्रदर्शन में जायन खान ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


इमरान खान को मिल चुका है नोटिस
गौरतलब है कि इसी प्रदर्शन में शामिल होने के कारण अमेरिकी नागरिक इमरान खान को पहले ही एफआरआरओ की ओर से  लीव इंडिया नोटिस जारी किया जा चुका है। यह मामला फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा सरकार ने इमरान खान को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि नियमों के उल्लंघन के आरोप में उनका ओसीआई रजिस्ट्रेशन रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि यह प्रदर्शन दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनों के समर्थन में 'हम भारत के लोग' संगठन की ओर से रखा गया था। इसका आयोजन तुषार गांधी ने किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इमरान के साथ जायन को भी हिरासत में लिया था
पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन वाले दिन जायन खान भी मौके पर मौजूद थीं। इस मामले में गांवदेवी पुलिस ने 12 नामजद लोगों और 350 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। नामजद आरोपियों में अभिनेता इमरान खान और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी भी शामिल थे। हालांकि, शुरुआती एफआईआर में जायन खान का नाम नहीं था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जायन खान को इमरान खान और उनकी दोस्त लेखा वाशिंगटन के साथ नाना चौक से हिरासत में लिया था। इसके बाद तीनों को पुलिस वैन में बैठाकर ले जाया गया था। उस समय पुलिस वैन के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें जायन खान को इमरान खान से बातचीत करते हुए देखा गया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायन ने सरकार पर साधा था निशाना
हिरासत से रिहा होने के बाद जायन खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक डरी हुई सरकार लोगों को प्रदर्शन के लिए तय की गई जगह तक भी नहीं पहुंचने देती है, तो फिर पूरा देश ही प्रदर्शन की जगह बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि धीरे-धीरे ऐसा होता भी जा रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक,जायन खान मशहूर फिल्म निर्देशक मंसूर खान की बेटी और अभिनेता आमिर खान की भतीजी हैं। जायन खान ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'मिस सीरियल किलर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कुछ दूसरी फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed