{"_id":"6aeab9b57e9f127dd40bdd0d","slug":"drdo-pralay-test-fire-odisha-chandipur-two-missiles-from-single-launcher-500-km-distance-in-just-8-minutes-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार: एक लॉन्चर से दो मिसाइलें, शत्रु के ठिकाने होंगे तबाह; महज 8 मिनट में 500 किमी की दूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहली बार: एक लॉन्चर से दो मिसाइलें, शत्रु के ठिकाने होंगे तबाह; महज 8 मिनट में 500 किमी की दूरी
Wed, 04 Nov 2026 10:21 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:21 AM IST
सार
भारत में पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागने में सफलता मिली है। इसके इस्तेमाल से शत्रु के ठिकाने नेस्तनाबूद हो जाएंगे। इस मिसाइल में महज 8 मिनट में 500 किमी की दूरी तय करने की क्षमता है।
विज्ञापन
मिसाइल का सफल परीक्षण (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत ने फिर दुनिया को दिखा दिया कि रक्षा तकनीक में हम तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के चांदीपुर से प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। लॉन्चपैड नंबर-3 से दागी गई इस मिसाइल ने करीब 500 किमी दूर मौजूद दो कृत्रिम लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। सेना और वायुसेना में शामिल किए जाने के बाद इसे पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
500 किमी की दूरी महज 7 से 8 मिनट में तय कर सकती है
पश्चिमी व उत्तरी सीमा पर तैनाती के लिए 120 मिसाइलों की खरीद को मंजूरी मिली है। इसे नई रॉकेट फोर्स में शामिल किया जाएगा जिसका काम शत्रु ठिकानों को 30 मिनट में तबाह करना होगा। इसमें कम ऊंचाई पर उड़ान भरने, तेज रफ्तार और रास्ते में दिशा बदलने की क्षमता है। स्वदेशी क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय आवाज की गति से पांच गुना से भी अधिक तेज है। यह 500 किमी की दूरी 7 से 8 मिनट में तय कर लेती है।
विज्ञापन
दुश्मन के लिए खोजना व रोकना भी चुनौतीपूर्ण
सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलें एक तय रास्ते पर आगे बढ़ती हैं, लेकिन प्रलय लॉन्च के बाद भी अपनी दिशा बदलते हुए आगे बढ़ती है और लक्ष्य के करीब पहुंचने पर बेहद तेज गति से नीचे की ओर हमला करती है। एक मिसाइल की कीमत ब्रह्मोस से 60 फीसदी कम है लेकिन रनवे तबाह करने की क्षमता उतनी ही है। इसकी रफ्तार मैक-5 से अधिक है।
विज्ञापन