फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bharat band on 10th april mp government taken strong step on it school college shut down tomorrow

सुलग रहा है मध्यप्रदेश: 10 अप्रैल के भारत बंद को देखते हुए भोपाल में धारा 144 लागू,खुले रहेंगे स्कूल

Mon, 09 Apr 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 09 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
bharat band on 10th april mp government taken strong step on it school college shut down tomorrow
पिछले दिनों देशभर में दलितों द्वारा चलाया गया भारत बंद आंदोलन भले ही थमा हुआ दिख रहा हो लेकिन मध्यप्रदेश इसकी आग में आज भी सुलग रहा है। 2 अप्रैल को दलितों के भारत बंद के दौरान ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हुई हिंसक घटनाओं में 8 मौतों के बाद प्रशासन 10 अप्रैल को सवर्णों के आंदोलन को बड़ी चुनौती मान रहा है। इस चुनौती को देखते हुए प्रशासन ने ग्वालियर, भिंड और मुरैना में प्रशासन ने स्कूल कॉलेजों को 10 अप्रैल को बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन


जबकि भोपाल में किसी भी हिंसा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं। भोपाल के कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव ने कहा है कि भोपाल में धारा 144 लागू की जाएगी जबकि स्कूल खुले रहेंगे। किसी भी हिंसा से निपटने के लिए 6000 पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


यही नहीं भिंड में सोमवार रात से पूरे दिन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। जबकि राज्य सरकार ने ग्वालियर में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 11 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है। जबकि मुरैना में भी सोमवार दोपहर 2 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस बीच, कई संगठनों का कहना है कि अब बंद का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2 अप्रैल को सबसे अधिक हिंसा मध्यप्रदेश में हुई थी जिसके बाद वहां काफी धड़पकड़ भी हुई है। अब कल यानी 10 अप्रैल को एक भार फिर भारत बंद का एलान किया गया है जिसे देखते हुए लाइसेंसी हथियार धारक लोग अपने हथियार के साथ थाने पहुंच गए हैं। हथियार जमा करने वालों की रविवार को लंबी लाइन लगी रही। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाटीपुर थाने में लोगों को बंदूक जमा कराने के लिए 6 से 7 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।

 

 

सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों में छुट्टी रखे जाने का आदेश जारी किया है

bharat band on 10th april mp government taken strong step on it school college shut down tomorrow
bharat bandh - फोटो : अमर उजाला
वहीं उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. केएस सेंगर ने 10 अप्रैल को सभी सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों में छुट्टी रखे जाने का आदेश जारी किया है। जबकि मंगलवार को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गईं हैं। रजिस्ट्रार डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद किए जाने से यूनिवर्सिटी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

बता दें कि दलित आंदोलन के हंगामें के बाद एमपी प्रशासन काफी चुस्त दिख रहा है वहीं भिंड और मुरैना से अभी तक किसी भी संगठन ने खुले तौर पर बंद का ऐलान नहीं किया है। मुरैना में अफसरों के साथ हुई बैठक में राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन न करने की बात भी कही। ग्वालियर में सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी यही स्थिति रही। इसके बाद शाम को सर्व समाज एवं प्रबुद्ध मंच के बैनर पर हुई कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि 10 अप्रैल को ग्वालियर बंद रहेगा।

दलित आंदोलन के दौरान मुरैना रेलवे स्टेशन पर खूब तोड़फोड़  हुई थी इस मामले में अभी तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि करीब 800 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। कल होने वाले बंद को देखते हुए एसपी जीआरपी रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि सभी  स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी गई है वहीं सभी को जिला मुख्यालय पर रहने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed