{"_id":"6874b2b11510fdc4340806c1","slug":"aspiring-districts-siddharthnagar-chitrakoot-and-fatehpur-are-setting-a-new-example-of-development-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षी जनपद कार्यक्रम: सिद्धार्थनगर में पंचायत स्तर पर खुले 560 पुस्तकालय, फतेहपुर में स्मार्ट हुई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षी जनपद कार्यक्रम: सिद्धार्थनगर में पंचायत स्तर पर खुले 560 पुस्तकालय, फतेहपुर में स्मार्ट हुई क्लास
Mon, 14 Jul 2025 01:42 PM IST
संध्या कुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या कुमारी
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:42 PM IST
सार
यूपी के सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर जैसे जनपदों में ग्रामीण पुस्तकालयों की स्थापना, ऑर्गेनिक शॉप स्थापना, जैविक प्रशिक्षण केंद्र, स्मार्ट क्लास का निर्माण जैसी पहल की गई है। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर जैसे जनपदों को इससे फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और फतेहपुर जैसे जनपदों में विकास के कई काम किए जा रहे हैं। सिद्धार्थनगर के 560 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण पुस्तकालयों की स्थापना की गई है। इसी तरह फतेहपुर में 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है। वहीं, चित्रकूट में कर्वी ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित ऑर्गेनिक शॉप ने स्थानीय किसानों को जैविक उत्पादों के लिए एक नया बाजार दिया है।
सिद्धार्थनगर में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर
सिद्धार्थनगर में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए वार रूम की स्थापना की गई है। यह वार रूम नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रहा है। साथ ही, जिला जेल में बंदियों को सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल सराहनीय है। साथ ही काला नमक चावल के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल ने न केवल स्थानीय किसानों को बाजार से जोड़ा है, बल्कि काला नमक चावल के क्षेत्रफल और उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए सिद्धार्थ फिशरीज डेवलपमेंट फाउंडेशन का गठन किया गया है। यह फाउंडेशन मत्स्य पालकों को तकनीकी और आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।
चित्रकूट में आर्गेनिक शॉप और प्रशिक्षण केंद्र दे रहे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विस्तार
चित्रकूट में कर्वी ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित ऑर्गेनिक शॉप ने स्थानीय किसानों को जैविक उत्पादों के लिए एक नया बाजार प्रदान किया है। प्रशिक्षण केंद्रों का विकेंद्रीकरण करते हुए ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो किसानों और युवाओं को नई तकनीकों से अवगत करा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए चिन्हित फर्स्ट रेफरल यूनिट में लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया जा रहा है। साथ ही, चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ की शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में स्मार्ट क्लास और एआई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर की स्थापना
आकांक्षी जनपद फतेहपुर में नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई पुरस्कार राशि से 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है। साथ ही जिले में बीज भंडार, गृह निर्माण और मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। साथ ही जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट केंद्र स्थापना की गई है, जो देश में इस तरह का पहला केंद्र है। इसके अतिरिक्त, गंभीर टीबी मरीजों की जांच के लिए हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की उपलब्धता ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाया है। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत 27 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। आकांक्षी जनपदों में योगी सरकार के इन प्रयासों से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है।