फनी जोक्स: पति- जान, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, पत्नी ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया बेहोश
फनी जोक्स: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फनी जोक्स: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और मानसिक तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह और शाम हंसना चाहिए। हंसने के कई फायदे होते हैं। हमें अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू..
पति- जान, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
पत्नी- तो क्या मैं आपको नहीं करती? मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं!
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो?
पत्नी (रोमांटिक होकर): जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो
पत्नी- मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति- मैं भी बंगाली बाबा के पास जा रहा हूं
पत्नी- मुझे मागने के लिए...
पति- नहीं, ये बताने के लिए की कृपा आनी शुरू हो गयी है...
हिंदी जोक्स: शादी के बाद जीवन को लेकर सास ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश
धमाकेदार चुटकुले: पत्नी ने पति के जन्मदिन पर दिया ऐसा सरप्राइज, पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)