फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hotel and resturant owners and employees selling vegetables in joginder mandi himachal pradesh

सब्जियां बेचने को मजबूर हुए होटल और रेस्तरां कारोबारी

Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Jun 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
hotel and resturant owners and employees selling vegetables in joginder mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी ने होटल, रेस्तरां कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कारोबारियों को लाखों-करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है। हालत यह है कि होटल, रेस्तरां कारोबारी सब्जियां बेचने को मजबूर हो गए हैं। जोगिंद्रनगर में कुछ कारोबारियों ने रेडीमेड गारमेंट की दुकानें तो कुछ ने सब्जियां बेचनी शुरू कर दी हैं। रेस्तरां संचालक बॉबी कुमार ने बताया कि पहले वह चाइनीज फूड के अलावा अन्य फूड भी ग्राहकों के लिए तैयार करते थे। अब उन्हें रेडीमेड के कारोबार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बताया कि तीन माह में हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन


होटल संचालक अमित शर्मा ने बताया कि अब वह फल और सब्जी बेचने को मजबूर हुए हैं। होटल संचालक विवेक कुमार ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबार के चलते उनका कारोबार अभी तक पटरी पर नहीं लौटा है। अप्रैल माह से अब तक उनके होटल के कमरे सुनसान पड़े हुए हैं। इस कारण उन्हें भी फल, सब्जी का कारोबार करना पड़ा है। इसके अलावा मिठाई विक्रेताओं ने अपनी दुकानों में अब डेली नीड्स यानी कन्फेक्शनरी आदि की वस्तुओं को बेचना शुरू किया है।
विज्ञापन


ग्राहकों ने मिठाई खरीद पर भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। व्यापार मंडल के महासचिव रूपेश सैन ने बताया कि शहर में 60 फीसदी तक कारोबार में गिरावट आई है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं पर भी बुरा असर पड़ा है। विवाह-शादियों में महज 50 लोगों की अनुमति के चलते कपड़ा और मनियारी विक्रेताओं का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। स्वर्ण आभूषण की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ कम है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से अभी तक व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर में ही 50 करोड़ से अधिक के नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed