{"_id":"6138b06e8ebc3eb6e5221eca","slug":"himachal-una-news-seven-majdoor-injured-in-una-steel-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: फर्निस भट्ठी में उबाल आने से 7 मजदूर झुलसे, डीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: फर्निस भट्ठी में उबाल आने से 7 मजदूर झुलसे, डीएमसी रेफर
Wed, 08 Sep 2021 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:18 PM IST
सार
उद्योग के मालिक सुनाल सिंघला के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
फर्निस भट्ठी में तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी स्थित एक इस्पात उद्योग में फर्निस भट्ठी में उबाल आने से सात मजदूर झुलस गए। यह हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि फर्निस भट्ठी में तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को डीएमसी लुधियाना ले जाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर कामगार उद्योग आ रहे थे, जबकि रात की शिफ्ट खत्म करने वाले मजदूर घर जाने वाले थे। इस दौरान इंडक्शन फर्न्स में पड़े मेल्ट में तकनीकी खराबी के कारण उबाल आ गया। कुछ कामगार उसकी चपेट आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
उद्योग के मालिक सुनाल सिंघला के अनुसार हादसे की जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है। घायलों की पहचान अवधेश लाल, राजन पाल, लालन यादव, विनोद कुमार, लल्लन माझी, दिलीप और कुंदन के रूप में हुई है। सभी प्रवासी कामगार हैं।
विज्ञापन
उद्योग से थोड़ी दूरी ही किराये के मकान में रहते हैं। प्रबंधक वर्ग के अनुसार घायल मजदूरों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इनकी हरसंभव सहायता की जाएगी। उधर, घटना की सूचना मिलते ही हरोली पुलिस थाना से एसएचओ मनोज कौंडल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की एक टीम घायलों के बयान लेने के लिए लुधियाना भेजी गई है। हरोली पुलिस थाना के प्रभारी मनोज कौंडल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।