फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   working style of DC ADM and SDM will change in Himachal Rules made in the 70s will be amended

Himachal: हिमाचल में बदलेगा डीसी, एडीएम व एसडीएम के काम का तौर-तरीका; 70 के दशक में बने नियमों में होगा संशोधन

Sun, 13 Jul 2025 10:18 AM IST
अंकेश डोगरा अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 10:18 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में प्रशासन की रीढ़ माने जाने वाले डीसी, एडीएम, एडीसी, एसडीएम के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों को अब नई तकनीक, बदलते समय और जमीनी जरूरतों के अनुरूप पूरी तरह से दोबारा परिभाषित करने का फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
working style of DC ADM and SDM will change in Himachal Rules made in the 70s will be amended
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में डीसी, एडीसी, एडीएम और एसडीएम का काम करने का तौर तरीका बदलेगा। 70 के दशक में अधिकारियों के कामकाज के लिए बने नियमों में सरकार बदलाव करने की तैयारी में है। अब नई तकनीक, चुनौतियों, बदलती जरूरत के हिसाब से जिला स्तर पर कार्यरत इन अफसरों के काम तय होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने नया जॉब मैनुअल बनाने का काम शुरू कर दिया है। देश के अन्य राज्यों के मॉडल को भी इसके लिए स्टडी किया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह और दक्ष बनाने की दिशा में यह बदलाव करने जा रही है। प्रशासन की रीढ़ माने जाने वाले उपायुक्त (डीसी), अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम), अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी), उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों को अब नई तकनीक, बदलते समय और जमीनी जरूरतों के अनुरूप पूरी तरह से दोबारा परिभाषित करने का फैसला लिया गया है। पिछले कई दशकों में न केवल प्रशासनिक संरचना और जनसंख्या में परिवर्तन हुआ है, बल्कि तकनीकी विकास ने भी कामकाज की प्रणाली को पूरी तरह से बदल दिया है। 

विज्ञापन

कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नए जॉब मैनुअल के मसौदे पर काम शुरू कर दिया गया है। इसमें डिजिटल प्रशासन, आपदा प्रबंधन, जन शिकायत निवारण प्रणाली, समयबद्ध सेवा और जन सहभागिता जैसे नए बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

जॉब मैनुअल में ये हो सकते हैं बदलाव
नए जॉब मैनुअल में तकनीक आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रणाली लागू की जाएगी। कार्य समीक्षा के लिए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम होगा। आपदा एवं संकट प्रबंधन में पूर्व-तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली के लिए नियम बनेंगे। जन शिकायतों के समाधान की समयबद्ध प्रक्रिया तय होगी। ग्रामीण व शहरी जरूरतों के अनुसार काम का पुनर्गठन होगा।

एसीआर भी इसी आधार पर लिखी जाएगी
डीसी, एडीसी, एडीएम और एसडीएम की एसीआर भी नए जॉब मैनुअल के आधार पर लिखी जाएगी। काम करने के नए तरीकों पर जिला स्तर के फील्ड अधिकारी कितना खरे उतरे हैं, इसका मूल्यांकन किया जाएगा। उच्च अधिकारी इनकी वर्किंग को देखकर ही एसीआर लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed