फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Womens day 2025 BJP will organize programs in every district of Himachal

Women’s day 2025: महिला दिवस पर भाजपा हिमाचल के हर जिले में करेगी कार्यक्रम, कौन कहां करेगी शिरकत? जानिए

Wed, 05 Mar 2025 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Mar 2025 06:29 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा हर जिले में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी। कार्यक्रमों में कौन कहां करेगा शिरकत जानिए...

विज्ञापन
Womens day 2025 BJP will organize programs in every district of Himachal
भाजपा के राज्य महामंत्री बिहारी लाल शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि पार्टी जिला स्तर पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी। इसमें भाजपा के बड़े नेता भाग लेंगे। बिहारी लाल ने कहा कि कि इस वर्ष केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय सशक्तीकरण पर केंद्रित किया जाएगा। भाजपा महिला दिवस पर जिला स्तर पर उन सभी लाभार्थी बहनों को आमंत्रित और सम्मानित भी करेगी, जो प्रधानमंत्री की आर्थिक सशक्तीकरण योजनाओं से लाभान्वित हुई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऊना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिलासपुर और सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सिरमौर में सांसद सुरेश कश्यप, हमीरपुर में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांगड़ा में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, महासू में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, नूरपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, देहरा में सांसद राजीव भारद्वाज, चंबा में विधायक डॉ. हंसराज, कुल्लू में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, मंडी में विधायक विनोद चौहान, पालमपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सुंदरनगर में महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, लाहौल-स्पीति में धनेश्वरी ठाकुर और किन्नौर में अजय श्याम शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से एक-एक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों कार्यक्रमों का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। केवल जिला सुंदरनगर में 12 मार्च, पालमपुर 11 और सोलन का 11 मार्च को कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर में होगा राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह
राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह इस बार कांगड़ा के शाहपुर में मनाया जाएगा। आठ मार्च को होने वाले इस समारोह की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला स्वयंसेवी संगठनों की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनियां लगाई जाएगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed