फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather will change in Himachal from thursday rain and storm alert in many areas

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में वीरवार से बदलेगा मौसम कई क्षेत्रों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट, जानें अपडेट

Wed, 30 Apr 2025 10:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 30 Apr 2025 10:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Weather will change in Himachal from thursday rain and storm alert in many areas
रिज मैदान शिमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में वीरवार से मौसम में बदलाव आएगा। एक से 5 मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज होने से गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। प्रदेश के 13 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बुधवार को ऊना में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुंदरनगर में 34.3, बिलासपुर में 34.2, कांगड़ा में 33.9, भुंतर में 33.3, धौलाकुआं में 33.2, मंडी में 33.0, बरठीं में 32.9, नाहन में 32.3, सोलन में 31.0, चंबा में 30.7 और शिमला में 24.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


अप्रैल में सामान्य से 30 फीसदी कम बरसे बादल
एक से 30 अप्रैल तक प्रदेश में सामान्य से 30 फीसदी कम बादल बरसे। इस अवधि में प्रदेश में 40.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अप्रैल में 64 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। बिलासपुर जिला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 16 फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा में सामान्य से 41, कांगड़ा में 34, किन्नौर में 38, कुल्लू में 43, लाहौल-स्पीति में 44, मंडी में 13, शिमला में 32, सिरमौर में 17, सोलन में पांच और ऊना में 30 फीसदी कम बादल बरसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed