फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather will change in Himachal from today Orange alert for hailstorm tomorrow update till 21 may

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; इस दिन तक मौसम खराब; जानें

Sun, 18 May 2025 11:05 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 18 May 2025 11:05 AM IST
सार

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, 21 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Weather will change in Himachal from today Orange alert for hailstorm tomorrow update till 21 may
शिमला के रिज मैदान पर खिली धूप (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम बदलेगा। सोमवार को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मैदानी जिलों में धूप खिली रही। दोपहर बाद शिमला में बूंदाबांदी के अलावा हमीरपुर के कुछ इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन


ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। प्रदेश के 15 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इन स्थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 
विज्ञापन


मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार को हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को इन जिलों में कुछ जगह ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम पारा
ऊना    40.8
कांगड़ा 38.5
बिलासपुर 38.4
सुंदरनगर 38.0
मंडी 36.9
बरठीं 36.7
धौलाकुआं 36.5
भुंतर 36.2
नाहन  35.0
धर्मशाला 34.0
चंबा 33.8
सोलन 33.0
मनाली 27.2
शिमला 27.2

गर्मी से राहत पाने पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख
मैदानों में गर्मी बढ़ते ही पहाड़ों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। वीकेंड पर पपर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। जून के लिए भी कमरों की बंपर बुकिंग फिर शुरू हो गई है। सैलानियों की संख्या बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।

पहलगाम हमले के बाद हिमाचल के पर्यटन स्थल देश-विदेश के सैलानियों के लिए पहली पसंद बन गए हैं। सैलानी हिमाचल को परिवार सहित घूमने के लिए सुरक्षित सैरगाह मान रहे हैं। यही कारण है कि बीते दो सप्ताह में हिमाचल के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की संख्या में भारी उछाल आया है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित कुफरी और नारकंडा, कसौली, मनाली, रोहतांग, अटल टनल, धर्मशाला, मैकलोडगंज और डलहौजी में भारी संख्या में सैलानी की भीड़ देखने को मिली। 

शिमला का रिज मैदान और मालरोड देर शाम तक सैलानियों से गुलजार रहा। जून माह के लिए भी कमरों की बुकिंग में तेजी आ गई है। शिमला, मनाली, धर्मशाला और कसौली के होटलों में सबसे अधिक बुकिंग चल रही है। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ते ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्टों की संख्या बढ़ गई है। वीकेंड पर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। कमरों की बुकिंग तेज हो गई है।

पर्यटन विभाग की वेबसाइट बंद
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट दो माह से काम नहीं कर रही। वेबसाइट ऐसे समय में बंद है जब प्रदेश में समर टूरिस्ट सीजन चर्म पर है। वेबसाइट पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के संपर्क नंबर, होम स्टे के नंबर सहित अन्य जानकारी उपलब्ध है। वेबसाइट बंद होने से न सिर्फ प्रदेश के लोगों बल्कि सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हिमाचल में टूरिस्टों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। पहलगाम हादसे के बाद हिमाचल सैलानियों का पसंदीदा सैरगाह बन गया है। जून माह के लिए पर्यटन विकास निगम के होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जून के महीने में हिमाचल में पर्यटन कारोबार बूम पर रहने की उम्मीद है। - रघुवीर सिंह बाली, अध्यक्ष, पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed