फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather in Himachal will change today with chances of light snowfall in the higher mountainous regions

Himachal Weather: हिमाचल में आज बदलेगा मौसम, ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्के हिमपात के आसार, जानें विस्तार से

Fri, 26 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Dec 2025 06:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्के हिमपात के आसार जताए गए हैं। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
weather in Himachal will change today with chances of light snowfall in the higher mountainous regions
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा। इस बदलाव के चलते ऊंचे पर्वतीय इलाकों में हल्के हिमपात के आसार जताए गए हैं। वहीं, बिलासपुर में घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि छह जिलों ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रहने के मद्देनजर वाहन चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं 
राज्य में 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव ही देखा गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

30 और 31 दिसंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 28 दिसंबर के बाद राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 30 और 31 दिसंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

इस बार भी व्हाइट क्रिसमस नहीं, पर्यटकों को निराशा हाथ लगी
प्रदेश में इस बार भी व्हाइट क्रिसमस नहीं हो पाया। शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी न होने से पर्यटकों को निराशा हाथ लगी है। क्रिसमस के दौरान मौसम शुष्क रहने के कारण होटल और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed