{"_id":"45118f52ae42793f440c8cabcb2b1cf5","slug":"we-are-not-with-them-who-can-not-respect-adwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिस पार्टी में आडवाणी की इज्जत नहीं उसके साथ हम भी नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिस पार्टी में आडवाणी की इज्जत नहीं उसके साथ हम भी नहीं'
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला
Updated Tue, 04 Mar 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भाजपा सांसद एवं हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह घर वापसी नहीं करेंगे। हिलोपा कोर ग्रुप ने भाजपा में विलय के प्रस्ताव को नकार दिया है। कोर ग्रुप की अहम बैठक महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शिमला में हुई।
विज्ञापन
इसमें पार्टी उपाध्यक्ष खुशी राम बालनाटाह, बाबू राम मंडयाल, सुभाष शर्मा, महामंत्री श्यामा शर्मा, नवीन धीमान, डा. धर्मचंद गुलेरिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख टिक्कू ठाकुर, सदस्य प्रकाश ठाकुर और प्रताप तोमर शामिल हुए।
विज्ञापन
महेश्वर सिंह ने नई दिल्ली में भाजपा नेताओं से हुई बातचीत को कोर ग्रुप में रखा, हालांकि वह दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मंडी में मिले थे।
विज्ञापन
हिलोपा ने विलय की संभावना को यह कहते हुए नकार दिया कि भाजपा में आखिर क्या बदलाव आया है? जब हिलोपा नेताओं ने भाजपा को छोड़ा था, उस समय के मुद्दों का कोई समाधान नहीं हुआ है।
जिस पार्टी में सबसे वरिष्ठतम नेता लाल कृष्ण आडवाणी की इज्जत न हो उसमें हिलोपा का विलय नहीं हो सकता। पार्टी ने निर्णय लिया है कि भाजपा-कांग्रेस से समान दूरी बनाई जाएगी तथा समान विचार वाले दलों का साथ दिया जाएगा।
यह भी तय हुआ कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। यानी न तो महेश्वर और न ही कांगड़ा में दूलो राम चुनाव लड़ेंगे।