फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Water and food samples will be taken every month in Himachal hotels action will be taken on lack of quality

Himachal News: हिमाचल के होटलों में हर महीने लिए जाएंगे पानी, खाने के सैंपल, गुणवत्ता में कमी पर होगी कार्रवाई

Thu, 05 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के होटलों में हर महीने पानी, खाने के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सैंपल की जांच एफएसएसएआई की मान्यता प्राप्त लैब से होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Water and food samples will be taken every month in Himachal hotels action will be taken on lack of quality
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेशभर के होटलों में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्धारित मानकों पर अब भोजन तैयार होगा। इसके लिए होटलों ने अब ईट राइट कैंपस करना शुरू कर दिया है। पर्यटन नगरी कसौली के चार होटलों में व्यवस्था शुरू भी कर दी है। खास बात यह है कि ईट राइट कैंपस बनने के बाद होटलों में हर माह पानी के सैंपलों की जांच करवाई जाएगी। यह जांच एफएसएसएआई की मान्यता प्राप्त लैब से होगी। वहीं, तैयार खाद्य पदार्थों की भी जांच की जाएगी। अगर गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में ये पायलट प्रोजेक्ट में व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों में ईट राइट कैंपस बनाना शुरू कर दिए हैं। होटलों का ऑडिट करने के बाद ईट राइट होटल का प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। प्रमाण पत्र देने के बाद विभाग ने व्यवस्था के अनुसार कार्य करने के लिए कहा है। ईट राइट कैंपस बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को होटलों में बेहतर गुणवत्ता युक्त और पौष्टिक खाद्य पदार्थ मुहैया करवाना है ताकि सेहत से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। प्रदेश में ईट राइट होटल बनाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कार्य किया है।
विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभरा है प्रदेश
प्रदेश पर्यटन क्षेत्र के रूप में उभरा है। कसौली, चायल, शिमला समेत अन्य कई जगह हैं, जहां पर सैकड़ों होटल हैं। इन होटलों में लोग रोजाना आते हैं और रुकते हैं। ऐसे में खाने-पीने की चीजों से लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो सके इसे देखते हुए व्यवस्था शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में ईट राइट कैंपस की व्यवस्था की जा रही है। एफएसएसएआई मानकों के अनुसार ही खाना तैयार होगा। ऑडिट करवाने के बाद पर्यटन क्षेत्र कसौली के चार होटलों को ईट राइट कैंपस बनाया गया है। आगामी दिनों में ओर होटलों को भी इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।- अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed