{"_id":"e6cf6f3e-dd5c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"voting-can-affected-due-to-bad-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर के मतदान पर छाए खराब मौसम के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर के मतदान पर छाए खराब मौसम के बादल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 25 Jun 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राकृतिक आपदा से परेशान जनजातीय जिले किन्नौर में अब खराब मौसम मतदान में बाधा बन सकता है।
विज्ञापन
किन्नौर में 27 जून को वोटिंग होगी। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
इसमें मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्र भी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से बारिश का क्रम लगातार शुरू होगा। यह 30 जून तक रहेगा।
इससे पहले 15 और 16 जून को हुई भारी बारिश के कारण किन्नौर में भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को शिमला, सुंदरनगर, धर्मशाला, पालमपुर, डलहौजी और कांगड़ा में बारिश हुई है।
यह क्रम अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा। इधर, मौसम विभाग की चेतावनी पर मुख्य सचिव सुदृप्त राय ने बताया कि राज्य सरकार सारी स्थितियों पर नजर रखे हुए है।
किन्नौर में ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्र सामान्यतया ड्राई जोन में आते हैं। इसके बावजूद हम अपनी तैयारी कर रहे हैं, ताकि मतदान बिना बाधा के हो।