फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vinay Kumar stated: The BJP, rattled by its defeat in the municipal body elections, is leveling false allegati

HP Politics: विनय कुमार बोले- नगर निकाय चुनावों में हार से बौखलाई भाजपा, झूठे आरोप लगा रही

Mon, 25 May 2026 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 08:33 PM IST
सार

 नगर निकाय चुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा अब चार नगर निगमों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में संभावित हार को देखकर बौखला गई है। 

विज्ञापन
Vinay Kumar stated: The BJP, rattled by its defeat in the municipal body elections, is leveling false allegati
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा अब चार नगर निगमों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में संभावित हार को देखकर बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर प्रदेश की जनता से सहानुभूति बटोरने का असफल प्रयास कर रही है। विनय कुमार ने कहा कि भाजपा नेता राज्यपाल के समक्ष झूठी शिकायतें कर रहे हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कई गुटों में बंटी भाजपा के नेता अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सच और झूठ दोनों को अच्छी तरह समझती है तथा प्रदेश में जनमत कांग्रेस के साथ है। नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस की जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस की नीतियों और निर्णयों के समर्थन में खड़े हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक द्वेष छोड़कर प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल की ग्रांट बहाल करवाने में भी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed