फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister SP Singh Baghel said Former PM Rajiv Gandhi was innocent but was also incompetent Dharamshala

Himachal Pradesh: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बोले- पूर्व पीएम राजीव गांधी इनोसेंट थे पर अयोग्य भी थे

Wed, 11 Jun 2025 06:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 06:30 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इनोसेंट थे, लेकिन वह इनकंपिटेंट भी थे।

विज्ञापन
Union Minister SP Singh Baghel said Former PM Rajiv Gandhi was innocent but was also incompetent Dharamshala
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री एसपी सिंह बघेल का धर्मशाला में स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इनोसेंट थे, लेकिन वह इनकंपिटेंट भी थे। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि केंद्र से एक रुपये आर्थिक मदद भेजी जाती है, लेकिन लाभार्थी के पास महज पंद्रह पैसे ही पहुंच पाते हैं। शेष राशि बीच रास्ते में ही गायब हो जाती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन काल में सीधे लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि जाती है। यह बात केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने धर्मशाला में कही। कि मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है।

विज्ञापन


बघेल ने कहा कि मोदी राज आधुनिक भारत का स्वर्ण काल माना जाएगा। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र होगा, सुपर पावर बनकर विश्व में नंबर वन होगा। मोदी सरकार ने रक्षा बजट में खासी बढ़ोतरी की है। पूर्व में देश के कई जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे, जबकि वर्तमान में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है, नक्सली घटनाओं में 70 फीसदी कमी आई है। भारत वर्तमान में दूध उत्पादन में विश्व भर में नंबर वन पर है, जबकि मत्स्य पालन में भारत विश्व में दूसरे पायदान पर है। रक्षा निर्यात में वर्ष 2014 से 34 गुणा वृद्धि देखी गई है। भारत प्रमुख वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार और पाकिस्तान के अंदरुनी इलाकों में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट किया गया। बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ट्राउट और भेड़ पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के योजना के तहत काम किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं- Himachal: चंबा में खड्ड में डूबे दो युवक, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी; किराये के कमरे रहते थे दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने चामुंडा मंदिर में नवाया शीश
एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को दोपहर चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पुजारी ओम व्यास ने उन्हें सिरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed