फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Budget 2025 Additional budget expected for Himachal Pradesh railway lines

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट मिलने की उम्मीद

Wed, 22 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट में बद्दी-चंडीगढ़, बिलासपुर-भानुपल्ली और शिमला-कालका रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान हो सकता है। हिमाचल ने सड़क, हवाई और रेलवे कनेक्टिविटी के लिए केंद्र से विशेष मदद मांगी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हिमाचल ने विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए बजट की मांग रखी गई है। 

विज्ञापन
Union Budget 2025 Additional budget expected for Himachal Pradesh railway lines
केंद्रीय बजट 2025 से उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्रीय बजट में हिमाचल की रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट मिलने की उम्मीद है। बद्दी-चंडीगढ़, बिलासपुर-भानुपल्ली और शिमला-कालका रेल लाइनों के लिए अतिरिक्त बजट प्रावधान हो सकता है। प्रदेश सरकार ने भानुपल्ली रेललाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने की भी मांग उठाई है। संभव है कि सरकार इस रेल लाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करे।

विज्ञापन

हिमाचल ने सड़क, हवाई और रेलवे कनेक्टिविटी के लिए केंद्र से विशेष मदद मांगी है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हिमाचल ने विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए बजट की मांग रखी गई है। हिमाचल ने भानुपल्ली-लेह रेललाइन को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने की मांग उठाई है। चीन सीमा तक यह रेल लाइन पहुंचेगी, इसलिए इसका खर्च केंद्र को उठाना चाहिए।

केंद्र से एनएच के लिए पर्याप्त मदद और रोप-वे प्रोजेक्टों के लिए भी बजट की मांग उठाई गई है। प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने के लिए विद्युत चलित बसों की खरीद के लिए भी बजट मांगा गया है। केंद्रीय बजट में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली लेह लाइन, चंडीगढ़ बद्दी रेललाइन और नंगल डैम तलवाड़ा रेल लाइन के लिए बजट जारी होने की उम्मीद है। इसके अलावा कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक के रेलवे स्टेशनों को स्तरोन्नत करने के लिए भी बजट प्रावधान की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए सड़क, रेल और वायु यातायात को सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय बजट में विशेष प्रावधान की जरूरत है। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेल लाइनों और हवाई अड्डों के रनवे के विस्तार के लिए बजट प्रावधान होना चाहिए। - गजेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन हिमाचल

विज्ञापन

हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने को बजट प्रावधान की उम्मीद
आम बजट में हिमाचल को हवाई कनेक्टिविटी के लिए बजट प्रावधान की उम्मीद है। देश का प्रसिद्ध पर्यटन राज्य होने के बावजूद हिमाचल में अब तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट नहीं है, जबकि यहां विदेशों से भी लाखों पर्यटक हर साल आते हैं। प्रदेश के हवाई अड्डों का विस्तार करने की जरूरत है। यहां एयरपोर्ट पर बने रनवे छोटे हैं और बड़े जहाज यहां पर नहीं उतर पाते। बड़े जहाज आने से हवाई यात्रा का किराया कम होगा जिससे सैलानियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed