फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youths in high-speed cars perform stunts on the road

Una News: तेज रफ्तार कार में सवार युवकों ने सड़क पर किए स्टंट

Fri, 20 Mar 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youths in high-speed cars perform stunts on the road
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के अंतर्गत पोलियां परोहता–रिपोह मिसरां क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों द्वारा सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खतरनाक स्टंट किए गए, जिससे न केवल उनकी अपनी जान जोखिम में पड़ी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक तेज रफ्तार कार में सवार होकर सड़क पर स्टंट करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि कार चलने के दौरान ही युवक दोनों ओर की खिड़कियों से बाहर निकलकर खड़े हो गए और उसी अवस्था में वाहन तेज गति से दौड़ता रहा। यह दृश्य बेहद खतरनाक था और किसी भी क्षण गंभीर हादसे का कारण बन सकता था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने युवकों को रोकने और समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने किसी की बात को नजरअंदाज करते हुए अपनी मनमानी जारी रखी। लोगों का कहना है कि युवकों को न तो कानून का भय था और न ही अपनी जान की परवाह। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उन्हें थाना में तलब किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed