{"_id":"6818c4c2400a8be4c00a22a3","slug":"youth-will-join-sports-and-stay-away-from-drugs-una-news-c-93-1-una1002-153071-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेल से जुड़ेंगे युवा, नशे से रहेगी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेल से जुड़ेंगे युवा, नशे से रहेगी दूरी
Tue, 06 May 2025 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 06 May 2025 07:29 AM IST
विज्ञापन
पंजोआ लड़ोली में युवाओं को वॉलीबाल और नेट भेंट करते सबहितकारी सभा के सदस्य। -स्रोत ः संस्था
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत पंजोआ लड़ोली में सबहितकारी सभा द्वारा युवाओं को खेलकूद से जोड़ने के उद्देश्य से वॉलीबाल और नेट भेंट की गई। यह सराहनीय पहल वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अनिल शर्मा के माध्यम से की गई। यह खेल सामग्री युवा मोर्चा अध्यक्ष अतुल धीमान और उनकी टीम को सौंपी गई।
अनिल शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि नशे जैसी बुराइयों से भी दूर करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को दिनचर्या में शामिल करें और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं। इस अवसर पर सबहितकारी सभा के अध्यक्ष मदन धीमान, कुशल धीमान, लखविंदर सिंह, फतेह सिंह, रमन सोनी, विकास शमा और ग्राम पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गांव के युवाओं को जागरूक और सशक्त बनाएंगे। युवा मोर्चा अध्यक्ष अतुल धीमान ने सबहितकारी सभा और अनिल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि युवा इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे और गांव का नाम रोशन करेंगे।