फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth took away phone from shop near vegetable market Una

Una News: सब्जी मंडी ऊना के पास दुकान से फोन ले उड़े युवक

Sat, 23 Nov 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Youth took away phone from shop near vegetable market Una
वारदात के बाद कार में हुए फरार, मोबाइल लौटाने की एवज में आरोपियों ने मांगे 5000
विज्ञापन


पुलिस जांच में आरोपियों की कार का नंबर पाया गया फर्जी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सब्जी मंडी ऊना के पास हार्डवेयर की दुकान से कुछ युवक मोबाइल फोन उठाकर फरार हो गए। आरोपी वारदात के बाद सड़क पर पहले से खड़ी कार में बैठे और फरार हो गए। इससे पहले दुकानदार कुछ समझ पाता, आरोपी रफूचक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी ऊना के पास हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले पवन शर्मा निवासी कुठार खुर्द जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर बाद कुछ युवक उनकी दुकान पर आए। युवकों की भाषा से पता लग रहा था कि वे पंजाब के रहने वाले हैं। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उन युवकों ने दुकान पर आकर किसी व्यक्ति के बारे में पूछा। कुछ देर बातचीत के बाद युवक दुकान के बाहर खड़े हो गए। पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह भी दुकान से जुड़े कार्यों में व्यस्त हो गए और उन्होंने अपना मोबाइल काउंटर पर रख दिया। कुछ देर बार एक कार आई और दुकान के बाहर रुकी। उसी समय एक युवक तेजी से दुकान में दाखिल हुआ और काउंटर पर रखा मोबाइल उठाकर भागा और कार में बैठ गया। कार पहले से स्टार्ट थी और सभी आरोपी उसमें फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। बताया जा रहा कि कार पर जो नंबर लगा हुआ था, पुलिस जांच में वह भी फर्जी पाया गया है। वह नंबर पंजाब के मोगा क्षेत्र के किसी बाइक का है।
विज्ञापन


बॉक्स

मोबाइल लौटाने की एवज में आरोपियों ने मांगे 5000

पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब अपने मोबाइल नंबर पर फोन किया तो आरोपियों ने उठाया और उससे 5000 रुपये की मांग की। पवन शर्मा ने कहा कि उन्होंने आरोपियों से कहा कि आप दुकान पर आओ और मोबाइल देकर पैसे ले जाओ। लेकिन, आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि पुलिस को अगर शिकायत की तो उसके परिणाम भुगतने होंगे। बताया जा रहा कि चोरी किए मोबाइल की अंतिम लोकेशन पड़ोसी राज्य पंजाब की आई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कहा कि आरोपी कुछ दिन पहले प्रदेश में दाखिल हुए और विभिन्न जिलों से होते हुए शनिवार को ऊना पहुंचे। कहा कि सीसीटीवी की मदद से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed