फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth should follow the ideals of Dr. Shyama Prasad Mukherjee: Kanwar

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाएं युवा : कंवर

Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth should follow the ideals of Dr. Shyama Prasad Mukherjee: Kanwar
कुटलैहड़ स्थित बंगाणा भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा
देशभक्ति से ओतप्रोत रहा माहौल, युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की लमलेहड़ी पंचायत में मेरा युवा भारत संगठन की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वाॅलीबाल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्यातिथि वीरेंद्र कंवर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक अद्वितीय राष्ट्रभक्त थे जिन्होंने एक देश, एक निशान, एक विधान के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाएं। मेरा युवा भारत के युवाओं की ओर से प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, कविताओं और लघु नाटिका ने सभी को भावविभोर किया। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के जीवन पर आधारित एक लघु चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।


मुखर्जी हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए आदर्श : भुट्टो

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का रखा मौन



संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा भाजपा कार्यालय में भारत माता के सच्चे सपूत और एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने जिस राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता की बात की, वह आज भी भाजपा की मूल आत्मा में बसी है। डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सभी ने डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभा के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ने कहा कि इस तरह के आयोजन पार्टी की वैचारिक मजबूती के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में क्षेत्र में डॉ. मुखर्जी की विचारधारा पर आधारित संगोष्ठियों और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed