फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth seriously injured in car and bike accident

Una News: कार और बाइक हादसे में युवक गंभीर घायल

Sat, 10 May 2025 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Youth seriously injured in car and bike accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत घंडावल में कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी वार्ड-5 गांव घंडावल जिला ऊना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते वीरवार को शाम करीब 07:45 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। थोडी देर बाद रात का खाना खाने के बाद वह मकान की गली में टहल रहा था। इस दौरान मुख्य सड़क पर रात करीब 09:05 बजे ऊना की तरफ से एक कार धुसाड़ा की तरफ जा रही थी। घंडावल वर्षाशालिका के पास एक बाइक सवार धुसाड़ा की तरफ से आया। बाइक सवार अचानक वाहन मोड कर दूसरी लेन की तरफ करने लगा। इस दौरान बाइक सवार सामने से आ रही कार की कंडक्टर साइड से टकराकर बीच सड़क गिर गया। हादसे में बाइक सवार के मुंह और शरीर में गंभीर चोटें आई। उसे एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। बाइक सवार की पहचान निहाल पुत्र कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियाड़ा तहसील अंब जिला ऊना के तौर पर हुई। कहा कि हादसा बाइक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed