फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth Red Cross Society organized awareness rally

Una News: यूथ रेडक्रॉस सोसायटी ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 09 Aug 2024 03:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 09 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Youth Red Cross Society organized awareness rally
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा की अनुमति से यूथ रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जागरुकता रैली का आयोजन वीरवार को किया गया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने जागरूकता रैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता लाने में मददगार साबित होते हैं। इस रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया और उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसायटी की संयोजक डॉ. अलका शर्मा और कमेटी के अन्य सदस्य जग मोहन, परवीन सैनी, डॉ. वरुण धीमान एवं डॉ. शिवानी भगत मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed