फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Youth recovered under suspicious circumstances

Una News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का बरामद

Wed, 19 Jun 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 19 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Youth recovered under suspicious circumstances
थाने में पंहुचे परिजनों का दृश्य
नंगल (ऊना)। राधा स्वामी सत्संग भवन मार्ग पर नंगल पुलिस ने एक 31 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी अस्पताल भेज दिया है। मृतक के मुंह से झाग निकल रही थी और पेट पर छाले जैसे हो गए थे। मृतक के पहचान गुरदीप सिंह गांव नंगली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई राजवीर सिंह ने कहा कि गुरदीप सोमवार शाम लगभग सात बजे अपने मोटरसाइकिल पर निकला था और वापस नहीं आया। उन्होंने कहा कि गुरदीप का मोबाइल जेब में ही था। मगर पैसे और मोटरसाइकिल गायब हैं। गुरदीप सिंह के पिता की मौत हो चुकी है और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी एसआई हरदीप सिंह ने कहा कि फोन पर शव मिलने की जानकारी मिली थी। मौके पर डीएसपी मनजीत सिंह के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयानों और बीबीएमबी अस्पताल से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगामी जांच होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में गुरदीप की मौत किसी जहरीले जानवर के काटने से हुई लगती है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed