फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Young generation needs to join cow service: Sant Baba Bal

युवा पीढ़ी को गो सेवा से जुड़ने की जरूरत : संत बाबा बाल

Sun, 16 Feb 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Young generation needs to join cow service: Sant Baba Bal
बाल गोपाल गो लोकधाम में मनाया गो उत्सव, संतों ने डालीं हवन में आहुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रक्कड़ काॅलोनी स्थित बाल गोपाल गो लोकधाम में रविवार को गो उत्सव एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैकड़ों गो भक्तों ने मंदिर में हाजिरी भरी और गो सेवा का महत्व जाना।
राष्ट्रीय संत बाबा बाल सहित गो क्रांति मिशन रायंसरी से स्वामी हरीहर तीर्थ, रामकिशन कुटिया वाले, प्रकाशानंद गिरी, साध्वी राजेश्वरी नंगल, साध्वी मुनीषा भारती ने संगत को गो सेवा का महत्व बताया। इस दौरान हवन भी किया गया। संत समाज सहित संगत ने सर्व मंगलकामना करते हुए आहुतियां डालीं। वहीं, गौ पूजन भी किया गया। बाबा बाल ने कहा कि इस धरती पर स्वयं भगवान ने अवतार धारण कर गो सेवा का पुण्य कमाया है। प्रभु ने मनुष्य को गो सेवा का संदेश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, बाबा बालक नाथ ने गो सेवा कर इससे मिलने वाले धार्मिक पुण्य लाभ को समझाया है। कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी और लोगों को गो सेवा से जुड़ने की विशेष जरूरत है। गो सेवा ही भगवान की सेवा है। इसलिए इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें। बाबा बालजी ने श्री बाल गोपाल गो लोकधाम के लिए एक लाख रुपये की राशि दान दी। श्रद्धालुओं की ओर से सत्संग में चढ़ाया गया दान भी उन्होंने गो सेवा के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन मंडल के सदस्य सुशील शर्मा, वीना, सुदेश अरोड़ा, निर्मल ठाकुर, सुनीता शर्मा, सुनीता ठाकुर, वीना शारदा, अनीता वशिष्ठ, राज, शारदा, प्रवीन देवी, प्रकाश, विक्रम, सुरेंद्र, शत्मजीव, शाम लाल, अभिनव, दिव्यांश, दर्शन, कुलदीप, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed