फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   YFC Panjawar won football trophy by defeating Saloh

Una News: वाईएफसी पंजावर ने सलोह को हराकर जीती फुटबाल ट्रॉफी

Mon, 25 Nov 2024 04:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
YFC Panjawar won football trophy by defeating Saloh
नगर परिषद संतोषगढ़ में फुटबॉल टूर्नामेंट के ​विजेता खिलाडियों को सम्मानित करते आयोजक । स्रोत आय
नगर परिषद संतोषगढ़ में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़। नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र गौतम मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में तीन दिवसीय अंगदानी संजय महे मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आशु पुरी ने शिरकत की। फाइनल मैच में पंजावर और सलोह की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजावर की टीम विजयी रही। पंजावर ने 2-0 से विजय परचम फहराया। मुख्यातिथि आशु पुरी ने अंगदानी संजय महे को याद किया। उनके माता-पिता बलराम महे और माता निर्मला देवी की सराहना कि बेटे के अंगदान कर कई जिंदगियों को जीवन दान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में विजय आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और पराजय एक अनुभव और सीख देकर जाती है। आयोजकों में जसवीर सिंह व परमजीत सिंह कसाना ने बताया कि फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम दिन चार मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच संतोखगढ़ व सलोह की टीमों के बीच खेला गया। मैच में सलोह की टीम एक गोल से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल वाईएफसी पंडोगा व वाई एफसी पंजावर की टीमों के बीच हुआ। पंजावर की टीम ने दो गोल से मैच को अपने कब्जे में कर लिया। जबकि, खिताब के लिए फाइनल मैच में पंजावर और वाईएफसी सलोह के बीच जोरदार मैच हुआ। इसमें वाईएफसी सलोह को पछाड़कर बाई एफसी पंजावर ने 2-0 से मैच जीत कर ट्रॉफी हासिल की। प्रथम स्थान पर आए पंजावर की टीम को 11000 रुपये व ट्राफी एवं द्वितीय स्थान पर आई सलोह की टीम को 7100 रुपये व ट्राफी देकर नवाजा गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत्त डीपीआई भगत राम ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर समाजसेवी मुकेश पुरी, रवि बस्सी, नवीन महे, ठेकेदार बंटी सैनी, योगेश पुरी, संजू पूरी, शिव सैनी, दलीप डोजी, कैलाश, आरके रिंकू, रवि सिंह, विशाल त्रैहण, अजय, परमजीत, रोबिन, राहुल, शेंकू, ऋषभ, कुलदीप, अनिल धीमान, आदर्श ठाकुर, अभिषेक आदि कई दिलीप डोजी, अवनीत सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed