फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   worship on Janamshtami

मंदिर परिसर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 25 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 25 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
worship on Janamshtami
ऊना के मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुअों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जिला ऊना के श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां में जन्माष्टमी के पर्व को विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। बाबा बाल महाराज ने उपस्थित संगतों को प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण भक्ति सबसे आसान है।

विज्ञापन


श्री कृष्ण जल्दी प्रसन्न होते हैं और सच्चे मन से भक्ति करने वाले की मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत में कहा गया है कि कर्म करना चाहिए, फल की इच्छा भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। बाबा बाल जी ने कहा कि जिस प्रकार थाली में पड़ा खाना हाथ से प्रयास करने पर मुंह में जाता है, ठीक उसी प्रकार मेहनत करने से ही संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा ब्यास पंकज ठाकुर वृंदावन वालों ने कहा कि श्रीकृष्ण ने अनेक रूपों में अपनी लीलाएं की हैं। इस अवसर पर माधवानंद, जगदेव, लाजपत राय, जीत राम, राम कुमार पुरी, दीदार, विशंभर, कैलाश, दर्शन सैणी, किशोरी, सुभाष सैणी, मोहन लाल सैणी सहित अन्य ने अपनी सेवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed