{"_id":"6b07268bd419973047010e45","slug":"high-court-seeks-information-on-payment-of-tgt-arrears-una-news-c-93-1-una1002-214675-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हाईकोर्ट ने टीजीटी बकाया भुगतान पर मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हाईकोर्ट ने टीजीटी बकाया भुगतान पर मांगी जानकारी
Wed, 25 Nov 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने टीजीटी श्रेणी के 45 मामलों में मोहित शर्मा के फैसले के आधार पर एकमुश्त बकाया भुगतान के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार से यह जानकारी देने को कहा है कि क्या यह भुगतान अदालत के निर्देशों पर हुआ या विभाग ने स्वयं किया। यह निर्देश करतार सिंह बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य मामले की सुनवाई के दौरान 18 नवंबर 2026 को दिए गए। इसके बाद स्कूल शिक्षा निदेशक ने सभी उपनिदेशकों से इस वर्ग के शिक्षकों की रिपोर्ट तलब की है। उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया है कि संबंधित मामले की जानकारी के लिए सभी स्कूलों के मुखियों को फॉर्मेट तय समय अवधि में जानकारी सहित भेजने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसके अतिरिक्त, कोर्ट ने अन्य श्रेणियों जैसे जेओए (आईटी), सीएंडवी, लेक्चरर और डीपीई के संबंध में भी समान जानकारी मांगी है। इन सभी श्रेणियों में मोहित शर्मा के फैसले के आधार पर हुए बकाया भुगतान का विवरण देना होगा। शिक्षा विभाग को यह जानकारी एक निर्धारित सारणीबद्ध प्रारूप में निदेशालय को प्रस्तुत करनी होगी। यह जानकारी मोहित शर्मा के फैसले के कार्यान्वयन के कारण टीजीटी कर्मचारियों को देय बकाया के एकमुश्त भुगतान से संबंधित है।