फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Worldly pleasures are momentary: Kanhaiya

सांसारिक सुख क्षणिक : कन्हैया

Tue, 11 Nov 2025 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Worldly pleasures are momentary: Kanhaiya
अंब (ऊना)। चौआर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास कन्हैया जोशी ने कलियुग के कुप्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान से सांसारिक सुख नहीं, बल्कि स्वयं भगवान को प्राप्त करने की कामना करनी चाहिए, क्योंकि सांसारिक सुख क्षणिक होते हैं और व्यक्ति को कर्मबंधन में बांधते हैं। वहीं, भगवान की प्राप्ति से मनुष्य परमानंद को प्राप्त कर जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है।
विज्ञापन

धर्म की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि वह कर्म ही सच्चा धर्म है, जिसे करके भगवान की प्राप्ति हो सके। कथा के दौरान उन्होंने महाभारत के विविध प्रसंगों के साथ-साथ कलयुग के कुप्रभावों और राजा परीक्षित को ऋषि वेदव्यास के पुत्र शुकदेव मुनि द्वारा सुनाई गई श्रीमद्भागवत कथा के गूढ़ रहस्यों का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed