फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers pass day sitting in front of company gate in Mehatpur liquor factory in a bitter cold

मैहतपुर शराब उद्योग के श्रमिक ड्यूटी पर पहुंचे, मुख्य गेट मिला बंद

Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Workers pass day sitting in front of company gate in Mehatpur liquor factory in a bitter cold
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय शराब उद्योग के कामगारों को प्रबंधन ने सोमवार को ड्यूटी पर नहीं आने दिया। कामगार सुबह नौ बजे की शिफ्ट के लिए ड्यूटी देने उद्योग के मुख्य गेट पर पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य गेट बंद होने के चलते सभी श्रमिक गेट के बाहर ही बैठ गए। शाम पांच बजे तक सभी कामगार गेट पर ही कड़ी ठंड में बैठे रहे और ड्यूटी टाइम पूरा होने के बाद अपने घरों को लौट गए। बताया जा रहा है कि चार महीनों से बिना वेतन काम कर रहे कामगारों के आंदोलनात्मक कदम उठाने पर उद्योग प्रबंधन ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

कामगारों का कहना है कि जब तक उन्हें बकाया वेतन, एरियर आदि का भुगतान नहीं होता, तब तक वह अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। साथ ही रोजाना की तरह ड्यूटी पर सुबह 9:00 बजे से शाम पांच बजे तक आते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि साल 2019 और 2020 के बढ़े हुए बेसिक का बकाया एरियर भी उद्योग प्रबंधन ने अदा नहीं किया है। उपायुक्त ऊना से मिलकर भी कामगार न्याय की गुहार लगा चुके हैं। कामगारों का कहना है कि चार-पांच महीनों से वेतन न मिलने के चलते उनको तथा उनके परिवारों की हालत खस्ता हो चुकी है।
शराब उद्योग के कामगारों सतपाल, प्रेम कुमार, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, रमाकांत, किशन देव, सगली राम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद, संजीव कुमार, गुरनाम सिंह, दर्शन सिंह, अजमेर सिंह, कुलदीप चंद, कमल देव, सुखदेव और जसविंदर सिंह समेत कई अन्य श्रमिकों ने कहा कि उद्योग प्रबंधन श्रम कानूनों की सरेआम अनदेखी कर रहा है। उद्योग प्रबंधन ने लेआउट का नोटिस चिपका दिया है।
उद्योग में कार्यरत चार सुरक्षाकर्मी पांच महीनों से वेतन न मिलने के कारण नौकरी ही छोड़ गए हैं। वर्तमान में 14 सुरक्षाकर्मी पिछले पांच माह से बिना वेतन के ही ड्यूटी कर रहे हैं।

उधर, शराब उद्योग के जीएम नीरज त्यागी का कहना कि श्रमिकों की इस समस्या को लेकर बातचीत चल रही है। उद्योग की वित्तीय स्थिति में सुधार होते ही उत्पादन शुरू होगा तथा श्रमिकों के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed