{"_id":"588780804f1c1ba333cf4d5b","slug":"worker-died-in-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन की चपेट में आने से कामगार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तहत गांव गोंदपुर जयचंद में स्थित एक सीमेंट के ब्लॉक बनाने वाले उद्योग में कार्यरत कामगार की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान केसर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक गोंदपुर स्थित में एक निजी उद्योग में कार्यरत था और मंगलवार को अचानक ही हादसा पेश आया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसर सिंह निवासी गोंदपुर मंगलवार को रोजाना की तरह उद्योग में काम कर रहा था। उद्योग में ब्लॉक बनाने का काम मशीन के माध्यम से चल रहा था कि अचानक केसर सीमेंट के ब्लॉक बनाने वाली क्यूबर मशीन की चपेट में आ गया। केसर की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कामगार उसे बचाने को कूद पड़े, लेकिन केसर सिंह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
घायल केसर सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर अन्य कामगारों के और उद्योग प्रबंधन के ब्यान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन